Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

सॉफ्टबॉल स्पर्धा, कुश का कमाल….राज्यस्तरीय स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय स्पर्धा में चयन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कुश यादव और बोधि इंटरनेशनल स्कूल के छात्र का चयन राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल स्पर्धा के लिए हुआ और कुश ने मध्यप्रदेश की टीम से हिस्सा लेते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया ।

कुश यादव ने गत माह छतरपुर में आयोजित हुई 68 वी राज्यस्तरीय शालेय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर कुश ने मध्य प्रदेश की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया था ।

कुश यादव ने दिनांक 6 फरवरी से 9 फरवरी तक छतरपुर में ही मध्यप्रदेश की टीम का प्रशिक्षण कैंप लगा था और फिर वही से ही 10 फरवरी को टीम संभाजी नगर (महाराष्ट्र) के लिए रवाना हुई ।
जिला सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कुश यादव ने 12 फरवरी से 16 फरवरी तक संभाजी नगर में आयोजित हुई 68 वी राष्ट्रीय शालेय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और रतलाम शहर का नाम रोशन किया ।
खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप जी उपाध्याय, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव,महेंद्र सिंह सोलंकी जिला क्रीड़ा अधिकारी, राजेश कोठारी, महेंद्र शुक्ला, अशोक व्यास, राहुल वर्मा, शंकरलाल मालवीय, आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी के संरक्षक मयंक जाट, सचिव विरेंद्र गुर्जर, निमित शर्मा, गौरव मेहता, अर्पित कुमावत, राहुल परमार, रईस खान, प्रवेश परमार, अभिषेक शर्मा, अभिषेक गुर्जर, पलाश कलंकी, शशांक बैरागी, अमित रावल, बबीता पांडे, राहुल दीक्षित और विद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा खिलाड़ी को बधाई दी और उसके उज्वल भविष्य की कामना की l

Leave A Reply

Your email address will not be published.