दिल्ली स्टेशन की भगदड़ से नही ले रहे सबक….ट्रेनों को एन वक़्त पर बदल रहे, राजधानी एक्सप्रेस के दो बार बदले प्लेटफॉर्म, यात्री हुए परेशान
-रतलाम में ऑपरेटिंग व ट्रेनों के प्लेसमेंट को लेकर बदस्तूर जारी मनमानी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दो दिन पहले दिल्ली के स्टेशन पर मची भगदड़ में 20 लोग मारे जाने के बाद भी रेलवे रतलाम में घटना से सबक नही ले रहा है। यहां हर दूसरे या तीसरे दिन ट्रेनों के एन वक़्त पर प्लेटफॉर्म बदले जा रहे है। सोमवार को तो राजधानी एक्सप्रेस के दो बार प्लेटफॉर्म बदल दिए गए। यात्री एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर भागते रहे।
बता दें कि अधिकारी केवल स्टेशन पर बैठे निचले कर्मचारियों की सूचनाओं पर निर्भर रहकर प्रशासन चला रहे है। यही वजह है कि इन सूचनाओं के जरिए मूल गलती छुपा ली जाती है। जबकि धरातल पर स्थिति कुछ और होती है।
इधर, यात्री अनुराग पाठक ने बताया कि सोमवार को दोपहर 2 बजे प्लेटफॉर्म 4 पर आने वाली हजरत निजामुद्दीन-पुणे राजधानी एक्सप्रेस का 15 मिनट पहले प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर आने का एनाउंसमेंट कर सूचना दी गई। लेकिन बाद में दोबारा अनाउंस किया कि प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर भेजी जा रही राजधानी एक्सप्रेस पूर्ववत प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर ही आएगी। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर आ रही त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर भेज दी गई। मामले में ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारी का कहना ट्रेनों को लेट नहीं कर सकते। इसलिए रतलाम इंटर होने वाली ट्रेन को किसी प्लेटफॉर्म पर लेना अनिवार्य है। तांकि समय से इन्हें निकला जा सके।
