Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

ये है रतलामी मिल्खा, जूलियस का ऐसा जुनून…बढ़ती उम्र के साथ घटती जा रही दौड़ की टाइमिंग, 21 किमी दूरी महज 2 घंटे 19 मिनिट में पूरी की

-भोपाल में 16 फरवरी 2025 को हुई 21 किमी दूरी की हुई हाफ मैराथन में किया कमाल

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। उम्र केवल अंकों का आंकड़ा है….। AGE IS JUST A NUMBER (याने उम्र केवल एक संख्या है)। यदि आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक है तो फिर कभी भी उम्र को नहीं कोसेंगे। बल्कि बढ़ती उम्र में उत्तरोत्तर स्वस्थ रहेंगे। इस कथन को रतलाम के सीनियर सिटीजन एथलीट रिटायर्ड रेलवे सीटीआई जूलियस चाको ने अपने जीवन में बखूबी साबित किया है। भोपाल में 16 फरवरी 2025 को 21 किमी दूरी की हुई हाफ मैराथन इन्होंने 2 घंटे 19 मिनिट में पूरी की। कमाल की बात है कि पिछली इवेंट से अब इनकी उम्र भले ही ज्यादा हुई। लेकिन दौड़ का टाइमिंग 11 मिनिट कम हुआ है।
चाको का दावा है कि सोना, सेव और साड़ी के नाम से पहचाने जाने वाला रतलाम शहर आगे खेल जगत के रेलवे से रिटायर्ड जूलियस (उम्र 64 साल) के नाम से भी जाना जाएगा। जिनका जुनून केवल दौड़ना और बस दौड़ना है..। स्वास्थ्य के इस अभियान में पत्नी भी हौसला बढ़ाकर बखूबी साथ देती है।

फ़ोटो- पत्नी के साथ जूलियस।

हर कही दिखेंगे दौड़ते:- जूलियस का दौड़ के प्रति जुनून ऐसा कि 21 से 30 किमी इन्हें आप रोज किसी न किसी ग्राउंड या सड़क पर दौड़ते आसानी से देख सकते है। यहां तक कि ये रतलाम से सैलाना, शिवगढ़, नामली, बिलपाक, इसरथुनी तक भी दौड़ते दिखाई देते है। ये बताते हैं कि लगभग 22000 किमी रनिंग कर चुके है।

इवेंट में अपने ही रिकार्ड तोड़े:- जूलियस ने इस उम्र में हर बार की इवेंट में अपना ही पिछला रिकार्ड तोड़ा है। दरअसल इंडिया की मशहूर 21 किमी दूरी की इंदौर और भोपाल में हुई हाफ मैराथन इन्होंने 3 बार पूरी की। जिसे पंख मैराथन भोपाल और कोल इंडिया इंदौर मैराथन के नाम से भी जाना जाता है। सभी वर्ग जैसे 6, 5, 10, 21 किमी की हाफ मैराथन व 42 किमी की फुल मैराथन में कुल 25000 लोग दौड़े है। ये बताते हैं कि 63 साल के थे, जब पहली 21 किमी पंख मैराथन 2 घंटे 30 मिनिट में पूरी की थी। 64 वर्ष में दूसरी मैराथन 2 फरवरी को इंदौर में 21 किमी की हुई। यह 2 घंटे 27 मिनिट में पूरी की। और तीसरी मैराथन 16 फरवरी 2025 में भोपाल में हुई। 21 किमी की हाफ मैराथन इन्होंने 2 घंटे 19 मिनिट में पूरी की। बढ़ती उम्र में टाइमिंग 11 मिनिट कम हुआ।


जूलियस का दावा है कि इससे पहले रतलाम में 14 दिन के भीतर 2 बार 21 किमी हाफ मैराथन दौड़ने वाले वे पहले शख्स है। ये नियमित अभ्यास के पोस्ट भी अपने मित्रों को वाट्सएप पर सेंड करते है। पोस्ट का एक ही उद्देश्य है कि सभी हेल्थ के प्रति जागरूक रहे। उम्र को कतई न कोसे और उनसे मोटीवेट होकर ग्राउंड से जुड़ते रहे। क्योंकि एक कहावत है…HEALT IS WELTH यानी स्वास्थ्य ही धन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.