Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

बजरंग दल शौर्य संगम: 29 मार्च को इंदौर में 50 हजार कार्यकर्ताओं का महासंगम, रतलाम से सैकड़ों होंगे शामिल

-रतलाम जिला इकाई की आयोजन को लेकर बैठक में विचार-विमर्श।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम/इंदौर। बजरंग दल शौर्य संगम कार्यक्रम का आयोजन इंदौर में 29 मार्च 2025 को चिमनबाग मैदान में होगा। इसमें मालवा प्रांत बजरंग दल के 50,000 कार्यकर्ताओं का विराट समागम होगा। इससे पूर्व सभी जिलों में त्रिशूल दीक्षा एवं “बनो बजरंगी – गाँव-गाँव संयोजक बनाओ” अभियान चलाए जाएंगे। आयोजन को लेकर रतलाम जिले में बैठक संपन्न हुई। इसमें आयोजन में अधिक से अधिक सहभागिता का फैसला लिया गया है।


जिला संयोजक मुकेश व्यास ने बताया प्रांत के सभी जिलों से कार्यकर्ता इंदौर में चारों दिशाओं से चयनित स्थानों पर एकत्र होकर, पंक्ति बद्ध होकर सभा स्थल तक पहुंचेंगे। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे एवं बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम में ग्राम संयोजक से लेकर राष्ट्रीय संयोजक तक सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। रतलाम से भी अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के इंदौर पहुंचने का लक्ष्य है।

कार्यक्रम का यह उद्देश्य:- जिला मंत्री गौरव शर्मा ने बताया शौर्य संगम का उद्देश्य बजरंग दल के ध्येय वाक्य – सेवा, सुरक्षा, संस्कार के साथ युवाओं को जागरूक करना है। इसके तहत युवाओं में राष्ट्रभक्ति एवं धर्मभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना। नशामुक्त, सशक्त एवं संस्कारवान युवा तैयार कर समृद्ध भारत का निर्माण करना। विपरीत परिस्थितियों में सेवा भाव को मजबूत बनाना। हिंदू युवाओं को बजरंग दल से जोड़ने का महासंगठन अभियान तथा गौमाता, भारत माता, नारी सुरक्षा एवं मठ-मंदिर संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाना रहेगा।

ये थे बैठक में मौजूद:- इंदौर में होने वाले इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर रतलाम जिला इकाई की बैठक संपन्न हुई। विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत ने आगामी कार्यक्रम की योजनाओं को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभाग संयोजक विनोद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला संयोजक मुकेश व्यास, सामाजिक समरसता प्रमुख राहुल सोनी, जिला सह मंत्री पवन देवड़ा, जिला गो रक्षा प्रमुख मुन्नू कुशवाह, बजरंग दल जिला सह संयोजक आशु टांक, राहुल हाड़ा, राजा राम ओहरी, जिला सुरक्षा प्रमुख सोहम कटारिया, जिला बल उपासना प्रमुख लखन वर्मा, विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण भामा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जानकारी जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.