Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

नीमच, सीहोर व चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर भी मिलेगा रेलकर्मियों को उपचार का लाभ

-वार्षिक दौरे पर आए जीएम से यूनियन ने मांग की थी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल के कर्मचारियों को तीन और स्टेशन पर उपचार का लाभ मिलने लगेगा। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन रतलाम ने 24 जनवरी को वार्षिक निरीक्षण पर रतलाम आए वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक अशोक मिश्र से मांग की थी। मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे व मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ द्वारा इस मांग का मेमोरेंडम दिया था। इसमें पहली ही मांग की थी।
बता दें कि रतलाम मंडल के जावरा, नीमच, चित्तौड़गढ़ सेक्शन एवं उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर सेक्शन में कार्यरत रेल कर्मचारी और उनके परिवार को ज्यादा बीमार होने पर रतलाम मंडल चिकित्सालय आना पड़ता था। यूनियन की ओर से अनुरोध किया गया कि तीनों सेक्शन में मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल से अनुबंध किया जाए। जिससे सेक्शन के कार्यरत कर्मचारियों और उनके परिवार को समय पर उचित उपचार मिल सके। यूनियन की इस मांग को महाप्रबंधक ने स्वीकार लिया। इसके लिए रतलाम मंडल द्वारा उज्जैन, चित्तौड़गढ़ और शुजालपुर के लिए टेंडर भी आमंत्रित कर दिए गए हैं।
अब अंबेडकर नगर और खंडवा सेक्शन के लिए भी ऐसी सुविधा के प्रयास जारी है। जल्द ही उक्त सेक्शन के लिए भी टेंडर आमंत्रित किया जाएगा।
यूनियन के मंडल अध्यक्ष मंडल मंत्री ने महाप्रबंधक, रतलाम प्रबंधक एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी रतलाम को यूनियन की ओर से धन्यवाद दिया। यह जानकारी यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.