Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

गांधी का दुस्साहस, FIR… 130 साल पुराने मंदिर पर चलवा दिया बुलडोजर, मूर्तियां हुईं खंडित, हिंदू समाजजनों ने कपड़ा व्यापारी को आड़े हाथ लिया

व्यवसायिक लाभ के लिए रामगढ़ क्षेत्र में स्थित भेरूजी के मंदिर को तोड़ने का मामला
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अपने कपड़ा व्यवसाय में लाभ के उद्देश्य से कपड़ा व्यवसायी ने 130 साल पुराने मंदिर पर बुलडोजर चलवा दिया। बखेड़ा होते देर नही लगी। तनाव निर्मित होते ही हिंदू संगठनों ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया। मामला शहर के रामगढ़ क्षेत्र का है।
उस समय तनाव की स्थिति निर्मित हो गई जब एक कपड़ा व्यापारी ने अपने घर के पास स्थित करीब 130 साल पुराने मंदिर को बुलडोजर से तुड़वा दिया। इस दौरान मंदिर में स्थापित भेरूजी की मूर्तियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। क्षेत्रवासियों और हिंदू संगठन के लोगों ने आक्रोश जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में व्यापारी और मंदिर तोड़ने में उपयोग हुए जेसीबी के ड्राइवर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

मामला माणकचौक थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ क्षेत्र स्थित ओझाखाली के कॉर्नर पर स्थित एक भेरूजी के मंदिर और प्याऊ को शुक्रवार को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया। यह पता चलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री गौरव शर्मा, रामबाबू शर्मा, मुकेस व्यास, आशु टांक, नीलेश सोनी, मोंटी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग और स्थानीय रहवासी एकत्र हो गए। उन्होंने मंदिर तोड़े जाने पर नाराजगी जताते हुए इस कृत्य में शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की मांग को नारेबाजी कर दी। उन्होंने मंदिर व प्याऊ पुनः बनाने की मांग भी की।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया एवं माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को बताया कि मंदिर के पास आंचल दुपट्टा एवं मैचिंग नाम से दुकान है। दुकान संचालक अभय गांधी का मकान भी वहीं स्थित है। लोगों का आरोप है कि गांधी ने ही अपनी दुकान की दृश्यता बढ़ाने के लिए खुद खड़े रह कर जेसीबी से मंदिर और प्याऊ तुड़वाया है।

मलबा हटाने पर महिला ने किया विरोध:- पुलिस और प्रशासन ने आक्रोशित लोगों को समझाइश दी और जेसीबी बुलवाकर मंदिर का मलबा हटवाया। मलबा हटाए जाने का विरोध करते हुए कपड़े की दुकान के पास स्थित घर में रहने वाली एक महिला तो जेसीबी के सामने ही खड़ी हो गई। हालांकि सीएसपी घनघोरिया और थाना प्रभारी यादव की समझाइश के बाद वह घर के अंदर चली गई। इस दौरान लोगों ने सारा मलबा मंदिर तुड़वाने वाले अभय गांधी के घर के सामने और दुकान के शटर तक डालने की बात भी कही। वहीं मलबा हटाए जाने के दौरान  तोड़-फोड़ के दौरान भेरूजी व अन्य मूर्तियों पर गिरे पत्थरों को थाना प्रभारी अनुराग यादव, पूर्व पार्षद राजेश दवे सहित वहां उपस्थित हिंदू संगठनों के लोगों ने हटाए। तत्पश्चात सभी मूर्तियों को भी साफ कर पूजा की गई।

मामले में आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज:- सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र में भेरूजी के पुराने मंदिर को तोड़ने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने आक्रोशित जनों को समझाइश दी गई है। मंदिर तोड़ने वाले के विरुद्ध कार्रवाई भी गई है। थाना प्रभारी यादव ने बताया कि मामले में व्यापारी अभय गांधी और मंदिर तोड़ने में उपयोग हुई जेसीबी क्रमांक MP43ZJ5162 के चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.