Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

ऐसी गलती कतई न करे…..इंदौर-अमृतसर ट्रेन में सवार होना था, अवंतिका एक्सप्रेस में टॉयलेट करने चढ़ी, चलती ट्रेन से उतारने में फिसलकर पहिए में आई, मौत

-इंदौर स्टेशन पर हादसा, जीआरपी आरक्षक चेतन नरवाले ने घायल महिला को निकाला, प्रयास के बावजूद नहीं बची।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अपनी निर्धारित ट्रेन में सवार होने के लिए इंतजार में प्लेटफॉर्म पर खड़ी महिला टॉयलेट करने दूसरी अन्य ट्रेन में चढ़ी। लेकिन यह ट्रेन अचानक कल दी। उतरने की आपाधापी में फिसलकर ट्रेन के नीचे आने से महिला की मौत हो गई। बड़ी बात है कि प्लेटफॉर्म पर जीआरपी आरक्षक सहित अन्य लोगों ने ताबड़तोड़ इसे निकालकर अस्पताल भिजवाया। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


घटना शुक्रवार शाम को प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर हुई। मामले में जीआरपी ने कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जीआरपी से जानकारी के मुताबिक इंदौर स्टेशन पर पति के साथ महिला सिया बाई निवासी खरगोन को इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस में सवार होना था। इस ट्रेन में देरी होने से महिला ट्रेन संख्या 12962 अवंतिका एक्सप्रेस में टॉयलेट करने कोच में गई। बाहर आई तब तक यह ट्रेन चल पढ़ी। उतरने की हड़बड़ाहट में संतुलन बिगड़ने से महिला ट्रैक पर जा गिरी। पहियों के नीचे आने से इसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद गार्ड शिवलाल चौहान ने ट्रेन रुकवाई। तभी प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे जीआरपी आरक्षक चेतन नरवाले कोच की ओर दौड़े। यात्रियों की सहायता से खींचकर निकाला। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।

Leave A Reply

Your email address will not be published.