Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा...

मजदूर संघ का परचम….976 मतों से जीत, परिषद दूसरे स्थान पर, फिर भी यूनियन को जोन स्तर पर लीड होने से मान्यता

-पहले राउंड से ही मजदूर संघ की बढ़त आखरी तक बरक़रार। दोपहर से ही पटाखे चले, शाम को निकाला जुलूस।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे ट्रेड यूनियन की मान्यता के लिए सीक्रेट बैलेट चुनाव में मजदूर संघ ने जीत का परचम लहराया है। 11417 कुल वैध मतों में से मजदूर संघ को 4510 वोट मिले। इस लिहाज से मजदूर संघ ने 976 वोट से जीत मिली है। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद 3534 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रही। वहीं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन को 3033 रनों से तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। हालांकि जोन में मिली लीड से यूनियन को मान्यता जरूर मिल गई है।
इस तरह मजदूर संघ तथा एम्प्लाइज यूनियन दोनों ही संगठन मान्यता में शामिल रहे है।


6 दौर की मतगणना में पहले दौर की गणना में मजदूर संघ को मतों के अंतर की बढ़त मिली। इसके बाद से यह बढ़त कायम रही। तीसरे राउंड की गणना के बाद मजदूर संघ के ख़ेमे में जीत माहौल दिखाई देने लगा था। नारेबाजी के साथ ही पटाखे भी चलाना शुरू कर दिए गए। दोपहर 3 बजे बाद सभी राउंड की गणना पृरी होते ही। मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं में खुशियां छा गई। ढोल के साथ जुलूस निकाला गया। मंडल मंत्री अभिलाष नागर तथा मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी को बधाइयां दी गई।
इधर, एम्प्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारठ ने कहा कि हमारी जो भी स्थिति रही है। उसे हम स्वीकार करते है। कमियों को दूर कर आगे कर्मचारियों के हित में कामों को ईमानदारी से पूरा करेंगे।

यूनियन 1400 वोटों से पीछे, जोन में बेहतर

वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन को अहमदाबाद, राजकोट, भावनगर मंडल के अलावा दाहोद वर्कशॉप, प्रताप नगर वर्कशॉप, भावनगर वर्कशॉप, साबरमती वर्कशॉप से जीत हासिल हुई है। वहीं रतलाम मंडल में 1400 से अधिक वोट से पीछे और तीसरे नंबर पर रही है। यूनियन को पश्चिम रेलवे में दूसरे नंबर पर मान्यता प्राप्त हुई। 36.10% से मत प्राप्त करके मान्यता यथावत रही है।
यूनियन के मीडिया प्रवक्ता अशोक तिवारी ने कहा कि यूनियन पर सभी रेल कर्मचारी द्वारा विश्वास जताया गया है। इसके लिए मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी और मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ द्वारा बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

जीत के बाद जुलूस में झूमे कार्यकर्ता

जीत के बाद मजदूर संघ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल कार्यालय रतलाम से विजय जुलूस निकाला गया। सबसे पहले पदाधिकारी द्वारा रेलवे कॉलोनी स्थित मां आद्याशक्ति का आशीर्वाद लिया। फिर रेलवे कॉलोनी होते हुए डाट की पुल, मंडल कार्यालय रतलाम, दो बत्ती, स्टेशन रोड एवं स्टेशन परिसर में विजय जुलूस निकाला गया। जिसमें जगह-जगह पर कॉलोनीवासियों एवं समाजसेवियों ने स्वागत किया गया।

मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि यह कड़े परिश्रम के बल पर पूरी टीम की जीत है। इस भव्य जीत से हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हम कर्मचारी हित में लगातार कार्य करते रहेंगे। मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने पूरे टीम का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी एवं बलराम बढ़गोटीया, सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम, योगेश पाल एवं गौरव दुबे, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सीडब्ल्यूसी सदस्य गौरव संत एवं महेंद्र सिंह राठौड़, शाखा सचिव रणवीर सिंह गुर्जर, संजय कुमार, दीपक गुप्ता, वापी चौधरी, गौरव ठाकुर, शाखा अध्यक्ष विशाल गुप्ता, हिमांशु पिटारे, धीरज प्रजापति, अरविंद शर्मा, सुमित गर्ग ,इमरान खान, अमित चौहान,अशोक टंडन, दिनेश छपरी, रवि पाटीदार, सुनील डागर, रूप सिंह बघेल, जयंत अग्रवाल, राजकुमार द्रविड़ सहित भारी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.