Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

बच्चियों को अहम समझाइश….गुड टच-बेड टच समझें, विरोध भी करें, सोशल मीडिया पर फ़ोटो न डालें

-भारतीय स्त्री शक्ति संगठन रतलाम द्वारा किए आयोजन में अजाक थाना प्रभारी लिलियन मालवीय ने दी जानकारी।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। बच्चियों, यदि कोई आपको बेड टच करें तो विरोध करें….साइबर क्राइम को समझें…बच्चों को अपने निजी फोटो सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बचना चाहिए…। कुछ ऐसी अहम जानकारियां स्कूली बच्चों को कार्यक्रम में दी गई।
भारतीय स्त्री शक्ति संगठन रतलाम द्वारा बच्चों को गुड टच, बेड टच के बारे में समझाने और लोकमाता देवी अहिल्याबाई के कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी गई। इस उद्देश्य से हाट की चौकी स्थित शुभम शिशु विहार स्कूल में अजाक थाना प्रभारी लिलियन मालवीय एवं डॉ. शोभना तिवारी के आतिथ्य में आयोजन किया गया। संगठन जिला अध्यक्ष सविता तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि लिलियन मालवीय, शोभना तिवारी व रेखा त्रिवेदी ने मां सरस्वती व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। स्वागत गीत सारिका शर्मा ने प्रस्तुत किया। संगठन की भूमिका सविता तिवारी ने प्रस्तुत की। बच्चों को गुड टच व बेड टच के बारे में जानकारी देते हुए लिलियन मालवीय ने कहा कि पुलिस आपकी सहायता के लिए है। वर्तमान माहौल खतरनाक है। इस माहौल में विशेष रूप से बच्चियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। पुलिस आपकी सहायता के लिए है। आजकल बच्चों के साथ अपराध अधिक हो रहे हैं। इसलिए बच्चों को जागरूक रहना चाहिए। यदि कोई आपको बेड टच करें तो विरोध करें। उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को अपने निजी फोटो सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बचना चाहिए।

डॉ. शोभना तिवारी ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्षय में लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन चरित्र संस्कारों की आवश्यकता हैं। लोकमाता का जीवन संस्कारनिष्ठ था। उनका जन्म सन 1725 तथा महाप्रयाण 1795 में हुआ था। लोकमाता जन-जन की माता थी व उन्होंने जन समस्याओं का निराकरण किया तथा धर्म स्थलों का उद्धार कर विकसित किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल संचालिका रेखा त्रिवेदी ने की। इस दौरान बच्चों के महापुरुषों की फेंसी ड्रेस स्पर्धा भी हुई। बच्चों को गुड टच बेड टच जागरूकता के पोस्टर पुलिस ने वितरित किए। प्रतिभा चांदनीवाला, डॉ सुलोचना शर्मा, आशा पुरोहित, श्वेता पांडे, विनीता नागोरिया, सुषमा माहेश्वरी, सोनाली बोयत आदि मौजूद थे। अतिथियों को संघठन की और से सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। संचालन रश्मि व्यास व आभार सारिका शर्मा ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.