नमामि नर-नारायण…कुश्ती में शहर को गौरवान्वित करने वाले स्व.नारायण पहलवान, पुण्यतिथि पर हुए सेवाकार्य
-जवाहर व्यायामशाला परिवार ने सेवा दिवस के रूप में मनाई पुण्यतिथि
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कुश्ती में रतलाम का नाम गौरवान्वित करने वाले जवाहर व्यामशाला के पितृ पुरुष एवं संस्थापक पूर्व रतलाम केसरी स्वर्गीय नारायण पहलवान की 17वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व आस्था के साथ मनाई गई। परिवार द्वारा सेवा कार्य किए गए तो व्यायामशाला जुड़े लोगों ने भी कई आयोजन किए। इस तरह पुण्यतिथि जवाहर व्यामशाला परिवार द्वारा सेवा कार्य के रूप में मनाई गई।
बता दें कि वर्तमान में स्व. नारायण पहलवान के पुत्र वैभव व गौरव जाट शहर में धार्मिक, सामाजिक कामों में सक्रिय है। पारिवारिक विरासत कुश्ती कला को भी उत्तरोत्तर गति देने में जुटे है।

स्व.पहलवान की पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम जवाहर व्यामशाला में श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। चित्र पर माल्यार्पण कर इष्ट मित्रों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। पहलवान द्वारा समाज सेवा में किए गए कार्यों स्मरण किया गया।
इस क्रम में सुबह डालूमोदी बाजार पर स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी द्वारा संचालित निःशुल्क स्वल्पाहार केंद्र पर नाश्ता वितरण का आयोजन किया गया।
इधर, स्व. नारायण पहलवान के अनुज दौलत पहलवान द्वारा इसरथुनी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर गौशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर गौसेवा की गई। रतलाम की ईश प्रेम बस्ती व निर्मला भवन पर भी ममता जाट एवं परिजनों द्वारा निराश्रित जनों की सेवा की गई।
अवसर पर जवाहर व्यायाम शाला परिवार के सूरज जाट, वैभव जाट, गौरव जाट, मयंक जाट, अम्बर जाट, अभिषेक जाट, अमन जाट, राजीव रावत, सलाम पहलवान, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ललित कोठारी, समाजसेवी गोविंद काकानी आदि जवाहर व्यायामशाला परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे।
