Logo
ब्रेकिंग
लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ...

खेल चेतना मेला का रजत जयंती वर्ष….भव्य होगा आयोजन, व्यवस्थाओं के लिए टीम तैयार

25वां खेल चेतना मेला 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा, तैयारियों को मूर्तरूप देने के लिए हुई बैठक
क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला इस वर्ष रजत जयंती मनाएगा। 25वां खेल चेतना मेला 20 से 23 दिसंबर 2024 तक आयोजित होगा। इसकी तैयारियों के संबंध में खेल सलाहकार, संयोजक, सहसंयोजकों के साथ ही खेल प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें रजत जयंती वर्ष के दौरान भव्य स्वरूप में खेल मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन ने फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की ओर से समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से आव्हान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित कर मैदान तक लाए।
समिति सचिव जैन ने बताया कि बैठक में खेल प्रशिक्षकों से उनसे जुड़े खेलों की सामग्री सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अतिरिक्त खेल मैदानों को समय पर तैयार कराए जाने के साथ ही मैदानों पर बिजली, पानी, खेल सामग्री सहित अन्य व्यवस्था समय रहते पूरी करने पर जोर दिया गया। साथ ही खेल स्पर्धाएं प्रतिदिन समय पर शुरू कर उन्हे संपन्न कराने की बात कही। आयोजन से पूर्व सभी खेल मैदान तैयार कर वस्तुस्थिति का जायजा लेकर व्यवस्था बनाने की बात कही। बैठक में स्कूलों से आई खेल एवं खिलाड़ियों की एंट्री के बारे में जानकारी ली गई।
रजत जयंती वर्ष में क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला में शहर के सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। खेल मेले में इस बार भी गत वर्ष की तरह 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित होगी। स्पर्धा शहर के नेहरू स्टेडियम, अंबेडकर खेल मैदान, रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट, काश्यप सभागृह, विधायक सभागृह, संतकंवरराम नगर, लॉ कॉलेज सहित विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी। विभिन्न मैदानों पर योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीबॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होगी।
बैठक में ये उपस्थित
बैठक में खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ़. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, सलाहकार समिति के अशोक जैन लाला, अजीत छाबड़ा, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, खेल प्रशिक्षक अखिलेश गुप्ता, आर.सी. तिवारी, देवेंद्र वाधवा, प्रकाश व्यास, गुलाम मोहम्मद, अमरीक राणा, मनीष जोशी, सुरेश माथुर, हरीश चांदवानी, सुनील जैन, कृष्ण गोपाल तिवारी, भूपेंद्रसिंह राठौर, अभिषेक गुप्ता, लक्ष्मण पाठक, हर्ष खरे, पवन सिंदल आदि खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.