Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

प्रदेश सरकार देगी शिक्षकों को सौंगात… शिक्षा विभाग के प्रशासनिक पदों पर परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

-कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने राज्‍य स्‍तरीय शिक्षक सम्‍मान समारोह में कहा।
-कार्यक्रम में सम्‍मानित रतलाम की शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री ने मंत्री के समक्ष प्रस्तुत की आनंद यात्रा।


न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तहसील में शिक्षाविद् गिजुभाई बधेका राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन राव उदय प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि मेरे माता-पिता की तरह शिक्षकों के प्रति मेरे मन में भाव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तय प्रक्रिया के जरिए शिक्षकों को उच्च पद प्रभार देकर उन्हें सौगात दी है। अतिशेष शिक्षकों के समायोजन में शिक्षकों ने भी सहयोग किया है। मध्य प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि बच्चों को बेहत र से बेहतर शिक्षा मिले। आने वाले समय में शिक्षा विभाग के प्रशासनिक पदों पर भी शिक्षकों की परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने सीएम राइज विनोबा स्कूल की नवाचारी शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री को शुभकामनाएं दी। कहा कि सीएम राइज विनोबा स्कूल रतलाम मध्यप्रदेश के स्कूल के लिए एक उदाहरण बनेगा। सीएम राइज स्कूल भवन बना देना ही सफलता की कुंजी नहीं है। सिर्फ भवन अच्छी शिक्षा नहीं दे सकता, इसलिए नए सीएम राइज स्कूल का बजट कम होगा। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सीमा अग्निहोत्री को अपने विद्यालय को आनंद घर के रूप में परिवर्तित करने एवं विभिन्न नवाचारों को प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में 42 जिलों से आये लगभग 500 नवाचारी शिक्षकों को गिजु भाई शिक्षक सम्मान से अतिथियों ने सम्मानित किया।


कार्यक्रम में शिक्षक संदर्भ समूह के राज्य समन्वयक डॉ. दामोदर जैन के मार्गदर्शन तथा रतलाम जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री के नेतृत्व में रतलाम जिले के 10 शिक्षकों को अपने विद्यालय को आनंद घर के रूप में परिवर्तित करने पर नई शिक्षा नीति के तहत विभिन्न नवाचारों से सिखाने पढ़ाने के लिए शिक्षाविद् गिजुभाई राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
रतलाम जिले के शिक्षक सीमा अग्निहोत्री जिला समन्वयक, सुरभि व्यास, गेंदालाल धाकड़, अमित वर्मा, श्यामलाल प्रजापत, वर्दीचंद सूर्यवंशी, संजय गुप्ता, दिलीप चंद्र सोनी, दिनेशचंद्र पांचाल, विनोद कुमार धनगर को सम्मानित किया गया।

मुख्य आयोजन 25 को भोपाल में

राज्य सरकार का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह  का मुख्य आयोजन 25 अक्टूबर की सुबह 11 बजे होना तय हुआ है। आयोजन महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगा। सभी सम्मानित शिक्षक 24 अक्टूबर को भोपाल में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.