Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप

आप सभी ध्यान दें….मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी जाए

-एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली मेडिकल कॉलेज की समीक्षा बैठक।
रतलाम
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा मेडिकल कॉलेज की समीक्षा बैठक ली गई। इसमें वहां की व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इस संबंध में भी निर्देशित किया। बैठक में रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी एवं हेमंत राहोरी, डीन डॉ. अनीता मूथा, विभागाध्यक्ष डॉ. ऋषेंद्र सिंह सिसोदिया, डॉ. शैलेंद्र डाबर, डॉ. आशीष मौर्य, डॉ. नितिन कराडिया, डॉ. गौरव चित्तौड़ा उपस्थित रहे।
मंत्री श्री काश्यप द्वारा डीन डॉ. मूथा के साथ सभी विभागाध्यक्षों से उनके विभागों से जुड़ी जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त यहां चल रहे निर्माण कार्यों के साथ विकास से जुड़े अन्य कार्यों एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री काश्यप ने मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उपचार के सारे प्रबंध रखने पर बल दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.