Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप

त्राहिमाम, त्राहिमाम…रेलवे कोटा बिल्डिंग के रहवासियों को पानी नसीब नहीं, अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई

-सीनियर डीपीओ ने मई में किया था निरीक्षण, इंजीनियरिंग विभाग के अध‍िकारी कह रहे आज संडे है, काम नहीं होगा।
न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। रेलवे की कोटा बिल्डिंग के रहवासियों को इन दिनों नलों में पानी नसीब नहीं हो रहा है। कई में सीनियर डीपीओ ने निरीक्षण किया था। इसके बाद से बिल्डिंग में कोई काम नहीं हुआ। इंजीरियरिंग विभाग के अधिकारी को फोन लगाया। यह कह रहे हैं कि आज संडे है, इसलिए कोई भी काम नहीं होगा।
ऐसी पीड़ा बिल्डिंग के रहवासी न्‍यूज जंक्‍शन-18 से व्‍यक्‍त कर रहे हैं। यहां के रहवासी डीजल शेड में कार्यरत टीएनसी बंटी मीना परेशानी बताते कहते हैं कि लगता है रेलवे प्रशासन को हमारी समस्‍याओं से कोई सरोकार नहीं है। क्‍योंकि समस्‍याओं को लेकर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। मई में केवल सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर ने निरीक्षण किया था। उन्‍हें विस्‍तार से समस्‍याएं बताई थी। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई, नहीं कोई काम हुआ है। हालात यह है कि आवास में पानी आता नहीं है। बरसात से बचाव के लिए कोई शेड तक नहीं लगी। आवास की स्‍थ‍िति रहने योग्‍य नहीं है। रेल प्रशासन के अधिकारी सुस्ती में है।
रहवासियों के मुताबिक डीजल शेड रोड स्‍थ‍ित 1524/1 कोटा बिल्डिंग में बड़ी समस्‍या पानी की ही है। यहां अभी ठीक से पानी नहीं आ रहा है। आवास में 16 क्वार्टर है। 12 आवास की टंकी खाली हैं। 4 आवास रिक्त होने के कारण टंकी भरी हुई हैं। आईओडब्‍ल्‍यू एसएसई को सूचना दी गई। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उल्‍टे बोला गया कि आज रविवार हम कुछ नही कर सकते। हमारी कोई 24 घंटे ड्यूटी नही है। इस तरह आईओडब्‍ल्‍यू कर्मचारियों में मनमानी चल रही है। जिसे बिल्डिंग में रहने वाले सभी कर्मचारियों को पानी की समस्या से जुझना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.