Logo
ब्रेकिंग
पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ...

पूरी हुई उमा की आशा….रतलाम मंडल की पहली महिला मुख्य टिकिट निरीक्षक बनी उमा मार्टिन

-इससे पहले अभी तक कोई महिला इस पद तक नही पहुंची, मजदूर संघ ने किया सम्मानित।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम मंडल के वाणिज्य विभाग में श्रीमती उमा मार्टिन ने रतलाम रेल मंडल की प्रथम महिला मुख्य टिकिट निरीक्षक होने का गौरव प्राप्त किया है।
ये हाल ही में मुख्य टिकिट निरीक्षक (सीटीआई) के पद पर पदोन्नत हुई है।
बता दें कि रेल मंडल में 15 महिला कर्मचारी टिकिट चेकिंग में कार्यरत है। इसमें टीसी, टीटीई के बाद पदोन्नत होकर डिप्टी सीटीआई पद तक कार्यरत रही है। लेकिन उमा पहली महिला कर्मचारी है, जो सीटीआई पद तक पहुंची है। हाल ही में विभाग द्वारा चेकिंग स्क्वॉड का गठन किया था। इसमे उमा को अहिल्या नाम से बनी टिकिट चेकिंग स्क्वॉड का प्रभारी बनाया गया था। हालांकि बाद में ये स्क्वॉड भंग कर दी गई थी।

वेस्टर्न रेलवे के सुझाव पर पदोन्नति

वेरे मजदूर संघ के सुझाव पर अमल लाते हुए रतलाम रेल प्रशासन ने सीटीआई के पद से सेवानिवृत वाले दिन ही दो डिप्टी सीटीआई को पदोन्नति प्रदान की थी। जिसमें मनोज खरे के साथ दूसरी कर्मचारी उमा मार्टिन थी। मार्टिन ने 1 सितंबर को रतलाम मे पदभार ग्रहण कर लिया है। मूलतः इंदौर निवासी उमा मार्टिन के पति भी रेलवे कैरेज एंड वेगन विभाग में इंदौर में पदस्थ है।
उमा मार्टिन लंबी दूरी की धावक (एथेलेटिक्स) रही है। स्पोर्ट्स कोटे से इनकी रेलवे में नियुक्त हुई थी।
मार्टिन की इस उपलब्धि पर वेरे मजदूर संघ मण्डल मंत्री अभिलाष नागर ने मजदूर संघ कार्यालय में उमा मार्टिन को सम्मानित किया। मार्टिन ने समय पर पदोन्नति में वेरे मजदूर सघ की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए मजदूर संघ के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, महेंद्र राठौर, मनोज खरे, गौरव दुबे आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.