Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

एक बैंक डायरेक्‍टर ऐसा भी…जिन रेलकर्मियों की मृत्‍यु के बाद पैसा बैंक में था, परिजनों को पता नहीं, उन्हें बुलाकर एक करोड़ तक बांटा

-जेसी बैंक कर रही लगातार अंशधारकों के हित में काम। कई मिली नई सौगात।

न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल मुख्‍यालय स्‍थ‍ित जेसी बैंक का ऐसा बैंक डायरेक्‍टर है, जिसने अंशधारी रेलवे कर्मचारी की मौत के बाद उनके परिजनों को पता नहीं था कि बैंक में कितने रुपए जमा है। उन परिजनों को घर से बुलाकर भुगतान किया गया। ऐसे करीब 8 दिवंगत कर्मचारियों को करीब 1 करोड़ रुपया बांटा है। रुपए पाते ही परिजनों के चेहरों पर संतोष दिखाई देना स्‍वाभाविक है।

यह बात जेसी बैंक डायरेक्‍टर वाजिद खान की हो रही है। कर्मचारियों के हित में किए गए कार्यों को देखते हुए वाजिद को वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक द्वारा प्रशस्‍ति-पत्र प्रदान किया गया।
इधर, अंशधारकों को दी जा रही सुविधा के क्रम में बैंक द्वारा लोन पर ब्याज दर 5.25 प्रतिशत से घटाकर 5.10 प्रतिशत कर नई सौगात दी है। इससे और भी राहत मिलेगी।

हर माह सेक्‍शनों में नियमित दौरे

मलूत: वेस्‍टर्न रेलवे मजदूर संघ से संबद्ध वाजिद खान का फिल्‍ड में कर्मचारियों से जीवंत संबंध बना है। मंडल के सेक्‍शनों में पहुंचकर कर्मचारियों से मिलकर उनकी सेवा संबंधित परेशानियों को समझकर बखूबी निदान करवाना जैसे रोजमर्रा की बात है। वाजिद के मुताबिक सेक्‍शनों में उन्‍होंने कर्मचारियों की समस्‍याओं को एडीआरएम सहित अन्‍य अधिकारियों से वीडियो कॉल पर बताया गया। बल्कि कर्मचारी को मंडल कार्यालय में बुलाकर उनका निदान भी करवाया।

29 व 30 अगस्‍त को बड़ा निर्णय

बैंक डायरेक्‍टर वाजिद ने बताया कि 29 एवं 30 अगस्त 2024 को जे सी बैंक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं जेसी बैंक के अंशधारकों की 111वीं आम सभा में बहुत ही सराहनीय निर्णय लिया गया है।
– 09.09.2024 से जेसी लोन पर ब्याज दर 5.25 प्रतिशत से घटाकर 5.10 प्रतिशत कर दी गई है। 09.09.2024 से संशोधित लोन स्लैब में अंशधारकों के हित मे निम्नानुसार बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है।
– एजुकेशन लोन-प्रोफेशनल कोर्स के लिए 400000/- से बढ़ाकर 500000/- किया गया। अन्य कोर्स के लिए 300000/- रुपये यथावत रखा गया है।
– हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डिवीडेंट 12+3 (Ex gratia) =15% आपके सैलरी अकाउंट में अक्तूबर 2024 माह में जमा कर दिया जाएगा|
डिवीडेंड के पैसे की जानकारी आपको मोबाइल पर दी जाएगी।
-सिर्फ 2 (लड़का या लड़की) बच्चों की शादी के लिए 3 लाख लोन दी जा रही है उसे यथावत रखा गया है।
लोन स्लैब
-कम से कम लोन – 700000/-
-अधिक से अधिक लोन – 1700000 /-( अगर अंशधारक ने मैरिज या एज्युकेशन लोन नहीं ली हैं तो वह 2000000 रुपये तक अधिक से अधिक लोन ले सकता है।)
-1 से 5 वर्ष की रेल सेवा- कम से कम 700000/- या 19 बेसिक इसमें जो अधिक हो वह।
-5 से10 वर्ष की रेल सेवा -कम से कम लोन 800000/- और 20 बेसिक इसमें जो अधिक हो वह।
-10 से 15 वर्ष की रेल सेवा 850000/- और 21 बेसिक इसमें जो अधिक हो वह।
-15 से 20 वर्ष की रेल सेवा 900000/- और 22 बेसिक इसमें जो अधिक हो वह।
-20 से 25 वर्ष की रेल सेवा 1000000/- और 23 बेसिक इसमें जो अधिक हो वह ।
-25 से 30 वर्ष की रेल सेवा 1050000/- और 24 बेसिक इसमें जो अधिक हो वह ।
-30 वर्ष से अधिक सेवा होने पर मिनिमम लोन 1150000/- या 25 बेसिक इसमें जो अधिक हो वह।

यह भी दी सुविधा
1. आरडी का इन्टरेस्ट रेट भी 7.00 से बढ़ा कर 7.25 किया गया है।
2. 24 से 36 महीनों की अवधि के लिए FD के इन्टरेस्ट रेट को भी 7.00% से बढ़ा कर 7.25% किया गया है।
जैसा की पहले एक अंशधारक 60 बेसिक की गारंटी दे सकता था अब उसे बढा कर 65 बेसिक कर दिया गया है।

सीटीडी डिडक्शन में निम्न प्रकार से संशोधन किया गया।
1. 25000 बेसिक तक रुपये 1200/-
2. 25001 बेसिक से 45000 तक रुपये 1600/-
3. 45001 बेसिक से 70000 तक रुपये 2000/-
4. 70001 बेसिक से 100000 तक रुपये 2500/-
5. 100000 बेसिक से अधिक 2700/-

साथ ही एसआएफ (शेयर होल्डर्स रिलीफ फंड) डिडक्शन प्रति लाख 300/- से बढ़ा कर 400/- किया गया। (यह राशि मृत अंशधारक की मृत्यु होने पर उसकी लोन माफ करने के लिए उपयोग में ली जाती है।)

Leave A Reply

Your email address will not be published.