Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

आरक्षण में अजा-जजा का उपवर्गीकरण करना अनुचित, उचित कार्रवाई जरूरी

-पंजाब राज्य बनाम दविंदर सिंह के निर्णय के खिलाफ डीआरएम को ज्ञापन
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 1 अगस्त 2024 को सिविल अपील संख्या 2317 / 2011 पंजाब राज्य बनाम दविंदर सिंह में दिए गए निर्णय के खिलाफ ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन द्वारा प्रधानमंत्री व महामहिम राष्ट्रपति के नाम मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन दिया गया।
संगठन के मंडल अध्यक्ष आर.सी वर्मा ने बताया कि दिए गए फैसले में आरक्षण के लिए अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति का उप वर्गीकरण करने का फैसला दिया गया। साथ ही इन वर्गों के आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने व एक पीढ़ी को आरक्षण मिलने पर दूसरी पीढ़ी को आरक्षण नहीं देने की बात कही गई है।

राजनीति लाभ की आड़ में अजा-जजा वर्ग को उपजातियों में बांटने का काम होगा। इससे इन वर्गों की एकता भी विभाजित होगी। इसलिए हमारा संगठन इस फैसले का विरोध करती है।

डीआरएम रजनीश कुमार को ज्ञापन देते वक्त मंडल मंत्री पी. एन वर्मा, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष एम एमल मीणा, प्रकाश बुनकर, रामावतार वर्मा, परिचालन शाखा से मुकेश मालवीय, गगन छापरी, संजय मीणा, लोक पायलट शाखा से मुकेशमीणा, हरिनारायण मीना, ओमप्रकाश चावड़,भगवानदास बोहरा, सचिन कांबले, हरिमोहन वर्मा,भवानी शंकर मीना एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.