Logo
ब्रेकिंग
धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि...

साई भंडारे का उत्साह… कतारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, करीब 5 हजार लोगों ने लिया प्रसाद का लाभ

-डीआरएम ऑफिस परिसर के ऑफिसर क्लब स्थित साई मंदिर में हुआ आयोजन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दो बत्ती डीआरएम ऑफिस परिसर स्थित ऑफिसर क्लब में बुधवार को 14वें साई भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें करीब 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया। इस दौरान भंडारा समिति द्वारा आगंतुकों के लिए माकूल इंतजाम किए गए।

सुबह करीब 11 बजे डीआरएम रजनीश कुमार, महिला समिति अध्यक्षा सपना अग्रवाल ने साई बाबा की आरती की गई। इसके बाद भंडारे की शुरुआत की गई। इस दौरान सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर, सीनियर डीओएम अभिनव जेएफ, सीनियर डीओएम (जी) अजय ठाकुर सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


भंडारा शुरू होते ही रेलवे कॉलोनी सहित शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का डीआरएम ऑफिस भंडारा स्थल की ओर आने का सिलसिला शुरू होने लगा था। समिति द्वारा यहां महिला-पुरुषों के लिए पृथक से इंतजाम किए गए। इसके बाद लोगों को शीतल जल व ठंडी छाछ का सेवन भी कराया गया।
समिति के जसवंत टाक ने बताया कि इस वर्ष भी भंडारे में लोगों ने बढ़चढ़ कर उपस्थिति दर्ज कराई। दिनभर में करीब 1.80 क्विंटल चावल पुलाव, 6 क्विंटल आटे की पूड़ी, 80 किलो बेसन की नुक्ती तथा 22 डिब्बे तेल की खपत हुई। शाम तक करीब 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भोजन प्रसादी का लाभ लिया।


समिति के सुनील व्यास ने बताया कि 14वें वर्ष साईं भंडारे का सफलतम आयोजन ड्राइवर साथियों ने सभी कर्मचारियों के सहयोग से पूरा किया गया। आयोजन समिति के जसवंत टाक, वीरेंद्र सिंह नागोरा, अभिषेक पुरोहित, भगवान भाई, शीलू बना, अंकित, रवि, राहुल, आयुष, अन्नू भाई, राहुल,

गौरी शंकर, रोहित, भीमराव, गोविंद, मानक भाई, भानू, विपिन, लखन, शांतिलाल सहित समस्त कार चालक संगठन द्वारा आभार जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.