Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

देहरादून एक्सप्रेस से मिला शव का अन्य हिस्सा, महिला की अब तक शिनाख्त नही, जांच में कैमरों का कोई सपोर्ट नहीं

मृतिका के हाथ में मीराबाई, गोपाल गुदा मिला, पुलिस ने 10 हजार का रखा ईनाम।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। इंदौर रेलवे यार्ड में इंदौर पैसेंजर से बंद थैलों में मिली महिला की लाश की फिलहाल शिनाख्त नही हो पाई है। हैरानी की बात यह है कि महिला की लाश का दूसरा हिस्सा देहरादून एक्सप्रेस से मिला। एसपी रेल ने महिला की शिनाख्त करने पर 10 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया है।
मालूम हो कि शनिवार को इंदौर यार्ड में खड़ी 090198 पैसेंजर ट्रेन की बोगी में बर्थ के नीचे दो थैले में भरी महिला की कटी लाश मिली थी। इसके हाथ में मीराबाई, गोपाल गुदा हुआ था। अब पुलिस अलग-अलग थानों में दर्ज गुमशुदगी की जानकारियां जुटा रहीं है। हालांकि पुलिस को यह भी सूचना मिली है कि रतलाम जिले के कालूखेड़ा के गांव पिपलंदा में इस नाम की गुमशुदगी दर्ज है।

सीसीटीसी कैमरों से कुछ नही दिखा

हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस पहले महू स्टेशन सीसीटीसी कैमरे खंगाले। लेकिन स्टेशन पर लगे कैमरों के इंस्टॉलेशन नहीं हुआ है। आरपीएफ के लगे तीन कैमरे काम ही कर रहे थे। जीआरपी टीम ने पिछले 24 घंटे की रिकार्डिंग जांच की। लेकिन इसमें कुछ भी कवर होता दिखाई नहीं दिया। पुलिस की जांच में बड़ी पेचीदगी यह है कि टीम को सीसीटीसी कैमरे से कोई सहायता नहीं मिल रही है। क्योंकि लक्ष्मीबाई नगर, महू, इंदौर स्टेशन के अलावा इंदौर यार्ड में कैमरों की उपयुक्तता नहीं है। जहां कमरें लगे है, वहां उनके ठीक से एंगल नहीं है या वे बंद पड़े है।

देहरादून एक्सप्रेस में मिली लाश

बताया जा रहा कि महिला के शव का एक हिस्सा उज्जैन से चलने वाली देहरादून एक्सप्रेस में मिला। जानकारी के अनुसार शनिवार को नागदा से महू के लिए रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन शाम 5.15 से 5.30 बजे तक उज्जैन स्टेशन पर थी। इसी दौरान लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन देहरादून एक्सप्रेस 4.55 से 5.20 तक उज्जैन स्टेशन पर खड़ी थी। दोनों ट्रेनों का क्रासिंग होने से संभवत आरोपितों द्वारा शव के हिस्सों को अलग-अलग बैग और बारियों में भरकर यहीं से इन दोनों ट्रेनों में रख दिए और रवाना हो गए होंगे। पुलिस भी इस बिंदु को अहम कड़ी मानकर जांच कर रही है।

रेल अधिकारियों को घंटों तक सूचना नहीं

इधर, घटना के बाद मंडल मुख्यालय के अधिकारियों को घंटों तक भी सूचना नहीं थी। दरअसल शनिवार सफाईकर्मी को ट्रेन की बोगी से मिले थैलों से दुर्गंध आई तथा फर्श पर खून रिसता दिखाई दिया। तब मौके पर पहुंची जीआरपी द्वारा रेलवे डॉक्टर, स्टेशन अधीक्षक व एसएसई को मौके पर बुलवाया तथा शव जब्ती की कार्रवाई की। इसके बावजूद जिम्मेदारों ने विभाग प्रमुख या आला अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी गई। तालमेल की कमी से जाहिर है कि रेलवे में कई छोटी-बड़ी घटना, गलतियां या वारदात होती होगी। जिनकी सूचनाएं अधिकारियों तक भेजने से वंचित कर ली जाती होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.