Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

नवनिर्वाचित सांसद अनीता नागरसिंह चौहान की निकली धन्यवाद रैली, जगह-जगह स्वागत, बोली-ऐतिहासिक जीत का श्रेय सबको

-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, नागरसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे साथ।
-काश्यप के निवास पर किया अनीता का स्वागत।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की नवनिर्वाचित सांसद अनीता नागरसिंह चौहान ने ऐतिहासिक जीत के बाद धन्यवाद रैली में रतलाम की जनता का आभार जताया। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं, मतदाताओं, पार्टी के नेताओं आदि सबको दिया। कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोडे़गी। धन्यवाद रैली विजय रथ के साथ नाहरपुरा चौराहे से निकली। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, वन एवं पर्यावरण मंत्री नागरसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, आशा मौर्य एवं महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनीता कटारिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन आदि रथ पर सवार रहे। इधर मंत्री काश्यप के निवास पर नवनिर्वाचित सांसद अनीता नागरसिंह चौहान का स्वागत।

 


नाहरपुरा से आरंभ होकर धन्यवाद रैली डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी होते हुए रानी जी का मंदिर धानमंडी पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर मंचों से आमजन के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान का आत्मीय स्वागत किया गया। रैली के आरंभ में पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने नवनिर्वाचित सांसद का स्वागत किया। रैली में भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।


धान मंडी में सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में माता, बहने, बुजुर्गों का अपार समर्थन मिला है। यदि आपका सहयोग नहीं मिलता तो जीत नहीं होती। उन्होने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए जो भी महत्वपूर्ण कार्य होंगे वह करूंगी। उनकी जीत का श्रेय सबको है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने ऐतिहासिक जीत के लिए रतलाम के मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा लीड रतलाम विधानसभा से मिली है। वन एवं पर्यावरण मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि सबके अथक परिश्रम से यह ऐतिहासिक जीत मिली है। मध्य प्रदेश सरकार और मोदी जी के नेतृत्व में अब रतलाम विकसित होगा। विकास की गंगा हर क्षेत्र में पहुंचेगी। सभा का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.