Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

रतलाम प्लेटफॉर्म नंबर 7 के ये हाल…फाउंटेन के चेम्बर जाम, पेयजल स्थान पर गंदगी, यात्री पानी पिए तो कैसे…?

-सर्कुलेटिंग एरिया में फ्लोरिंग के काम के चलते यात्री सुविधा कर दी दरकिनार।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर इन दिनों यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था पूरी तरह गंदगी से घिरी हुई है। यहां पानी पीने के लिए प्लेटफॉर्म पर बनाए गए फाउंटेन पूरी तरह जाम पड़े है। ऐसी हालत में चेम्बर के अंदर पानी जमा दिखाई देने से गंदगी फैलने लगी है। आसपास की खानपान स्टाल में पानी भरने लगा। बावजूद सुधार या वैकल्पिक इंतजामों की ओर ध्यान नहीं है।


दरअसल प्लेटफॉर्म नंबर 7 के ऑर्कुलेटिंग एरिया में पिछले माह से काम चल रहा है। पेवर ब्लॉक के ऊपर ही सीमेंटेड फ्लोरिंग कर दिया गया। बताया जा रहा कि इस काम के चलते प्लेटफॉर्म के फाउंटेन ड्रेनेज फिलहाल बंद कर दिए। यात्रियों का कहना है कि फाउंटेन के नल चालू है। लेकिन चेंबर बंद है।

पानी निकासी न होने से गंदा पानी जमा रहता है। इधर, प्लेटफॉर्म के ड्यूटी कर्मचारी बताते है कि आईओडब्ल्यू इंजीनियर व ठेकेदार के मामले संज्ञान में दिया गया। फिलहाल समस्या जस की तस बनी है और यात्री परेशान होते दिखाई देते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.