Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

ऊंट आया ट्रेन के सामने….कचनारा-ढोढर के बीच जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस से टकराया, बुरी तरह घायल

-करीब एक घंटे लेट हुई ट्रेन, देखें हादसे का वीडियो।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम । रतलाम-मंदसौर रेलखंड पर कचनारा-ढोढर के रेलवे ट्रैक पर ऊंट आने से हादसा हो गया। इससे चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगना पड़ा। हादसे में ऊंट बुरी तरह जख्मी हो गया। दुर्घटना के कारण ट्रेन को देर तक घटना स्थल पर खड़े रहना पड़ा।

जोधपुर से चलकर इंदौर की ओर जाने वाली ट्रेन क्रमांक 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार शाम को करीब 7.08 बजे दलौता पहुंची थी। यहां तक ट्रेन भी यथासमय चल रही थी। यहां चंद मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना हो गई। कचनारा से आगे और ढोढर से पहले रेलवे ट्रैक पर एक ऊंट आ गया और ट्रेन से टकरा गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हादसे को टालने का प्रयास किया। जिससे ट्रेन झटके के साथ रुकी। ट्रेन रुकते ही घबराए यात्री नीचे उतर गए। आसपास के लोग भी घटना स्थल पर जमा हो गए। टक्कर से ऊंट ट्रेन के इंजिन फंस गया जिसे लोगों ने रस्सी बांध कर इंजिन और ट्रैक के सामने से हटाया।

जेसीबी बुलवाकर खींचा ऊंट

इधर, इंजिनियरिंग विभाग के कई कर्मचारियों को जैसे ही सुचना मिली, तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर रस्सियों से कई बार कोशिश की गईं। लेकिन बड़े बड़े रस्से टूट जाने के बाद वरिष्ठ सेक्शन इंजिनियर रेल पथ मंदसौर द्वारा जेसीीबी मशीन मंगवाकर भारी भरकम इंजन में फसे ऊंट को हटायाकर गाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।निर्धारित समय से करीब एक घंटा सात मिनट की देरी से ट्रेन ढोढर पहुंची।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds