Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

स्‍क्रीन पर बताएंगे मतदान के लिए आईडी क्‍या साथ ले जाएं

-मतदाता जागरुकता की लघु फिल्‍म की सैलाना में शुटिंग पूरी।

न्‍यूज जंक्‍शन-18

रतलाम। लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए जिले के कलाकारों द्वारा स्‍क्रीन पर मतदाताओं का जागरुक किया जाएगा। मतदाता जन जागरण अभियान के तहत राठौर फिल्म एंड एंटरटेनमेंट द्वारा लघु फ़िल्म ‘मतदान जरुरी है’ तैयार की जा रही है। इसकी शुटिंग रतलाम जिले के सैलाना नगर में पूरी की गई। शुटिंग के दौरान रहवासियों में खासा उत्‍साह देखा गया।

मुहूर्त क्लैप एसडीएम मनीष जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार सुरेश मालवीय ने की। यह फिल्म संदेश देती है कि ग्रामीण परिवेश के लोगों को चुनाव में मतदान के लिए क्या-क्या आवश्यक पहचान-पत्र साथ ले जाना जरूरी है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान देने का संदेश  भी दिया गया।

जिले के इन कलाकारों ने किया काम

इस फिल्म में रतलाम जिले के प्रमुख कलाकार राजस्‍व विभाग में कार्यरत पटवारी ध्रुव निनामा, भरत उपाध्याय, प्रकाश गोलानी, सानिध्य सांवरिया, नरेंद्र शर्मा, गणेश मालवीय पिपलौदा, चंदू मेडा, जिज्ञासा चुंडावत, ममता चौहान आलोट, एडवोकेट चंद्रप्रकाश मालवीय आदि कलाकारों ने काम किया। ट्रेडिशनल ढोल-नगाड़ों पर सांवरिया मालवी की टीम ने सहयोग किया। पूरी टीम का मेकअप रिया द्वारा किया गया। कैमरामैन सुमित गर्ग और मेकिंग कैमरामैन देवेंद्र लिंबोदिया रहे।‌ इस फिल्म का प्रदर्शन मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन द्वारा गांव-गांव एलईडी, सिनेमा हॉल और टीवी पर किया जाएगा। पोस्ट प्रोडक्शन का सारा काम मुंबई में किया जाएगा। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन सैलाना के राजेंद्र राठौड़ द्वारा किया गया है।

एसडीएम जैन द्वारा पूरी टीम की सहाना की

एसडीएम जैन द्वारा पूरी टीम की सहाना करते हुए भविष्य में सैलाना में सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए के लिए कलाकारों को प्रोत्साहित किया। राजेंद्र राठौर द्वारा निर्वाचन के लिए एक और गीत व एक लघु फिल्म का निर्माण किया जाएगा। जिसकी शूटिंग इंदौर में होगी। साथ ही सैलाना के निदेशक राजेंद्र राठौर की फिल्म कुंवारापुर जल्दी ही सिनेमाघर में प्रदर्शित की जाएगी। निदेशक राठौर द्वारा इंदौर महिमा का गीत पिछले दिनों यूट्यूब पर रिलीज हुआ। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.