Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

धूं-धूंकर जल उठा रेल इंजिन….बीना से गुना की तरफ जा रही मालगाड़ी के इंजन में लगी आग

-कोयले से भरी थी ट्रेन के इंजिन में मशक्कत कर बुझाई आग।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बीना स्टेशन से लगभग 14 किमी दूर सेमरखेड़ी स्टेशन के पास शनिवार शाम इंजिन में लगी आग लग गई। इससे मौके पर रेल कर्मचारियों को होश उड़ गए। तत्काल इसकी जानकारी रेल अधिकारियों को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड बुलवाकर आग पर काबू पाया गया।
बताया जा रहा कि दो इलेक्ट्रिकल इंजिन के साथ कोयला लेकर बीना से गुना की तरफ जा रही पीसीएमसी गुड्स ट्रेन के इंजिन में शनिवार शाम सात बजे के आसपास एकाएक आग लग गई।


यह घाट बीना स्टेशन से लगभग 14 किमी दूर सेमरखेड़ी स्टेशन से लगभग आधा किलोमीटर दूर हुई। रेल कर्मचारियों ने तत्काल इसकी जानकारी अपने विभाग के रेल अधिकारियों को दी।
घटना से घबराए रेलकर्मियों ने नजदीकी रिफाइनरी और जेपी कंपनी के अधिकारियों को सूचना देकर फायर ब्रिगेड बुलाई गई। साथ ही बीना नगर पालिका की फायर लारी को भी बुलवाया गया। जिन्होंने आकर आग पर काबू पा लिया है। रेलवे तथा स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया है। दरअसल मालगाड़ी कोयले से भरी हुई थी। जो कोटा डिवीजन जा रही थी। इंजिन रतलाम मंडल का बताया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.