Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

शंखनाद लोकसभा चुनाव… 11 फरवरी को झाबुआ में 2 लाख जनजातीय समुदाय के लोग

-पत्रकार वार्ता में मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी जनजातीय महासम्मेलन की जानकारी।
-गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के जनजातीय बंधु होंगे शामिल।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को रतलाम संसदीय क्षेत्र के झाबुआ में विशाल जनजातीय महासम्मेलन को संबोधित कर लोकसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत करेंगे। महासम्मेलन में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के जनजाति समूह के 2 लाख बंधु शामिल होंगे। रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना विधानसभा क्षेत्र से करीब 20 हजार जनजाति बंधु महासम्मेलन में शिरकत करेंगे।
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, लोकसभा प्रभारी महेन्द्र भटनागर एवं भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना उपस्थित रहे। काश्यप ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद यह पहला अवसर है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश आ रहे है। वे झाबुआ से पूरे प्रदेश के लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे।
मंत्री काश्यप ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में हम मध्य प्रदेश में 29 में से 29 सीट जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। लोकसभा में भी यह बना रहेगा। झाबुआ में होने वाला जनजातीय महासम्मेलन देश में एक नया संदेश देगा। सरकारी की जनजाति वर्ग के लिए जो विशेष योजना और नई परिकल्पना है उसके साथ ही आगामी 25 वर्षों में जनजाति समाज के संपूर्ण विकास के लिए प्रधानमंत्री जी के मन में क्या योजना है, उस पर वह प्रकाश डालेंगे।
मंत्री काश्यप ने कहा कि बीते 75 वर्ष में जनजातिय वर्ग की क्या आवश्यकता है। क्या मुद्दे हैं और उन्हें किस तरह से हम जल्द से जल्द मुख्य धारा में लाकर विकास की गति को कैसे बढ़ाए, इस पर प्रधानमंत्री ने चिंतन किया है। सिकल सेल जैसी वंशानुगत बीमारी पर फोकस करते हुए प्रधानमंत्री जी ने पूरी योजना बनवाई है। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल भी इसमें लंबे समय से लगे हुए हैं।
मंत्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के संदर्भ में भारिया, सहरिया और बेगा जाति को चिन्हित किया है। इन क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज आया है। नई आंगनवाड़ियां और स्वास्थ्य केंद्र बना रहे हैं। साथ ही रोजगार के अवसर भी उत्पन्न कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का देश के हर वर्ग, हर समूह, हर समाज के प्रति चिंतन है। अंत्योदय की परिभाषा और विचार में जितने भी व्यक्ति आते हैं, उन्हें चिन्हित करना और उन तक सरकार को भेजने का कार्य वे कर रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा में जितने भी पात्र लोग हैं, उनको ढूंढ कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.