Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

एक ही मंच पर गायन, वादन एवं नृत्य के होंगे दिलकश मुकाबलें, नए उस्ताद दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

-‘अनुनाद’ संस्था द्वारा एकल अंतर विद्यालयीन संगीत स्पर्धा 28 दिसंबर को होगी।
-ऑडिशन 26 को, फायनल मुुकाबला 28 दिसंबर को होगा।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सांस्कृतिक, सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था ‘अनुनाद’ द्वारा शहर के बच्चों की संगीत प्रतिभा को उभारने तथा शहर के संगीत क्षेत्र की नई पीढ़ी तैयार करने के उद्देश्य से अंतर विद्यालयीन संगीत स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक ही मंच पर संगीत की वादन सहित नृत्य कला के प्रतिभागियों के बीच मुकाबलें होंगे। साथ ही श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष अजीत जैन ने बताया कि संस्था द्वारा गायन, वादन एवं नृत्य की एकल प्रतिस्पर्धा आयोजित हो रही है। इसका ऑडिशन 26 दिसंबर को होगा जबकि फाइनल प्रतियोगिता 28 दिसंबर को होगी। संस्था द्वारा युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जूनियर एवं सीनियर वर्ग में यह स्पर्धा होगी। इसमें शामिल होने के लिए विद्यालयों के माध्यम से प्रविष्टि आमंत्रित की गई है। युवा कलाकारों ने उत्साहपूर्वक इस स्पर्धा के लिए अपनी एंट्री दी है। ऑडिशन 26 दिसंबर को दोपहर 4 से 8 बजे तक होगा जबकि फाइनल स्पर्धा 28 दिसंबर को सायं 6 से 10 बजे तक होगी। आयोजन स्थल जेथ पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, विनोबा नगर रहेगा।
संस्था अध्यक्ष जैन ने बताया कि ‘अनुनाद’ संस्था के माध्यम से शहर के संगीत क्षेत्र के समस्त कलाकारों को एक मंच पर लाने के साथ ही नई प्रतिभाओं को उभारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस आयोजन के माध्यम से शहर में संगीत के लिए सुखद वातावरण बनेगा। उन्होंने संगीत क्षेत्र के कलाकारों से आग्रह किया है कि वे इस आयोजन में उपस्थित रहकर युवा कलाकारों का उत्साहवर्द्धन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.