Logo
ब्रेकिंग
नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट...

वेटर की करतूत उजागर…होटल में ठहरी दिल्ली की महिला का बाथरूम में नहाते वीडियो बना रहा था, पुलिस के हवाले

-डाट की पुल रोड स्थित होटल के वेटर की स्टाफ ने की धुनाई, स्टेशन रोड थाने में केस दर्ज। 

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। शहर के डाट की पुल एरिया में स्थित एक होटल में बुधवार को वेटर की शर्मनाक करतूत उजागर हो गई। होटल में ठहरी महिला का बाथरूम में नहाते वक्त वह वीडियो बनाने का प्रयास कर था। युवती के शोर मचाने पर इसकी सामूहिक धुनाई हुई तथा इसे पुलिस के हवाले किया गया। महिला की शिकायत पर वेटर के खिलाफ स्टेशन रोड पुलिस थाना में प्रकरण दर्ज किया गया।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली की महिला अपने बेटे व बेटी के साथ डाट पुल रोड स्थित होटल क्रिस्टल सागर में
ठहरी थी। दोपहर में महिला बाथरूम में नहाने पहुंची। तभी नरेंद्र सिंह नामक वेटर ने छुपकर वीडियो बनाने का प्रयास किया। इसकी भनक लगते ही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही होटल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वेटर की पिटाई कर दी। बाद में आरोपी वेटर को पुलिस के हवाले कर दिया।
महिला की शिकायत पर पुलिस थाना स्टेशन रोड ने आरोपी नरेंद्र पिता घनश्याम सिंह ग्राम इटावा जिला उज्जैन के खिलाफ धारा 354 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.