Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

विरोध प्रदर्शन: कामरेड बोले-मांगों पर ध्यान नही, चुनाव जीतने के लिए रेवड़ी कल्चर चरम पर

-विभिन्न ट्रेड यूनियन के नेताओ ने आयोजित सभा में अपने विचार व्यक्त किए।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन द्वारा देश भर में हड़ताल कर अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसी तारतम्य में रैली निकालकर विरोध जताया गया। कलेक्टोरेट पहुंचकर नारेबाजी की तथा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
प्रेस क्लब पर विभिन्न ट्रेड यूनियन के नेताओ ने आयोजित सभा अपने विचार व्यक्त किए। पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन के कॉम. आई एल पुरोहित, एल आई सी के प्रियेश शर्मा, पेंशनर्स संघ के कीर्ति शर्मा, सीटू के एम एल नगावत, आंगनवाड़ी संघ की संरक्षक श्रीमती गीता देवी राठौर, बैंक एम्प्लाइज यूनियन के नरेंद्र जोशी, लेखक संघ के रणजीत सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। कॉम नरेंद्र जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में सरकारों द्वारा आमजन को भ्रमित किया जा रहा है, मंहगाई चरम पर है, प्रदेश की वित्तीय स्थिति दयनीय है परंतु चुनाव जीतने के लिए रेवड़ी संस्कृति चरम पर है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए मंदिर मस्जिद मुद्दों को उठाया जाता है। ओल्ड पेंशन स्कीम, को लेकर शीघ्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

प्रादेशिक उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि आज की हड़ताल मुख्य रूप से आमजन से जुड़ी मांगे जैसे दवाओं पर 0 प्रतिशत जी एस टी, चिकित्सीय उपकरणों को टैक्स साथ ऑनलाइन दवा व्यापार को बंद किया जाए, दवाओं के अनैतिक व्यापार को लेकर नीति बनाई जाए, निरंकुश दवा कंपनियों के दमन को रोका जाए, न्यूनतम वेतन 26000, चार श्रम संहिताओं को वापस लिया जाए व पुराने श्रम संहिताओं को बहाल किया जाना शामिल है।। सभा के पश्चात हड़ताली कर्मचारियों द्वारा जोरदार प्रदर्शन नारेबाजी की गई। शौक नही मजबूरी है, ये हड़ताल जरूरी है… दवाओं के दाम कम करो… न्यूनतम वेतन देना होगा… कटनी छटनी बंद करो… जैसे नारों से कलेक्टोरेट परिसर गुंजायमान था। अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन एस डी एम संजीव केशव पांडे को सौंपा। ज्ञापन का वाचन निखिल मिश्र ने किया। इस अवसर पर अभिषेक जैन, रसीद खान, स्नेहिल मोघे, अविनाश पोरवाल, संजय व्यास, गोपाल चौहान, आशिक अंसारी, पवन धाकड़, रविन्द्र शर्मा, उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र सिंह रावत ने आभार यदेंद्र जोशी ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds