Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर... बाल उद्यान गणेशोत्सव 2026: रतलाम में ढोल-नगाड़ों के साथ बिराजे गणपति, पंडालों में शुरू हुई भव्य आरती... रतलाम मंडल में ‘छोटे साहबों’ के बड़े कारनामे: किसी पर चढ़ा ‘सिलसिला’ का सुरूर, तो कोई खा गया दिल्ली ... अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच....बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार...

सावन के पहले सोमवार का उत्साह… भोले के जयकारों के साथ निकली भव्य कावड़ यात्रा, शिवमय हुआ माहौल

-सुधाकर मराठा के आतिथ्य में हुआ यात्रा का स्वागत।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। सावन के पहले सोमवार को जब शहर से कावड़ यात्रा निकाली तो माहौल शिवमय हो गया। सड़कों से श्रद्धालु जयकारे लगाते आगे बढे तो युवा सहित आमजन कतारबद्ध होते चले गए।
यह नजारा सावन माह के प्रथम सोमवार को माधव सेवा समिति के तत्वाधान में सोनू यादव मित्र मंडल द्वारा निकाली गई कावड़ यात्रा का था। कावड़ यात्रा धानमंडी से बिलपांक स्थित विरुपाक्ष महादेव तक निकाली गई। इस आयोजन के मुख्य आकर्षण अतिथि के रूप में इंदौर से आए हिंदूवादी ब्रांड के प्रमुख सुधाकर राव मराठा रहे। मराठा के आने से युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। उनमें स्वागत करने की होड़ मच गई।


कावड़ यात्रा का अंबर ग्रुप के गौरव जाट, वैभव जाट आदि ने स्वागत किया। वहीं कई स्थानों पर स्वागत हुआ।
इस अवसर पर सुधाकर राव मराठा ने कहा कि सनातन धर्म को जातियों में बाटकर हिंदूओं को कमजोर करने का कार्य किया जा रहा है। यह सनातन संस्कृति व धर्म उत्थान के लिए गलत व घातक है।
कावड़ यात्रा में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऋषभ दुबे, रामबाबू शर्मा, शेरसिंह सिसोदिया, देवेंद्र गुर्जर, अजय गोमें सहित बड़ी संख्या में युवा एवं मातृ शक्ति सहित अनेकों कावड़ यात्री मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.