Logo
ब्रेकिंग
जीएम साहब, अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है...यह तो सीधे बोर्ड पॉलिसी की अवहेलना, रेल संगठन पदाधिक... ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन

न्यू पेंशन गो बेक….पुरानी पेंशन लागू करना किया प्रदर्शन, नारों से गूंज उठा रेल परिसर

पुरानी पेंशन लागू करना किया प्रदर्शन, नारों से गूंज उठा रेल परिसर
-पुरानी पेंशन तथा आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर हुआ कर्मचारी परिषद का धरना प्रदर्शन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन तथा आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर कड़ा प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप नारेबाजी की तो रेल परिसर नारों से गूंज उठे।
यह प्रदर्शन डीजल शेड में सुबह 7.30 बजे हुआ। इसके बाद मंडल कार्यालय पर सुबह 11 बजे से धरना प्रदर्शन किया गया। वित मंत्री के नाम ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक को दिया गया।
परिषद के जोनल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों में एकता दिखाई दी। पूरे देश में सरकार पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की गई तो तालियों से स्वागत भी किया गया। मंडल मंत्री प्रशांत पांडे ने चेतावनी देते हुए बताया कि यदि हमारे मांग पूरी नहीं हुई तो सरकार एक बड़े आंदोलन को तैयार रहे।
सहायक महामंत्री पुष्पेंद्र पारासर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय रेल मजदूर संघ के आह्वान पर पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद पश्चिम रेलवे की सभी मंडल वर्कशॉप डीजल शेड, मंडल कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यह 19 जुलाई से 22 जुलाई तक किया गया।


मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा ने बताया कि गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ में मंडल के पदाधिकारीगण सहायक मंडल मंत्री बृजेश पांडे, मंडल उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, सहायक मंडल मंत्री बाबूलाल मीणा, रामकिशन राठोर, विकास सोलंकी, वित्त मंत्री संजय राठौर, मंडल कार्यकारणी अध्यक्ष गणेश अवाना, जगदीश डोंगरे, राधेश्याम चोटिया, राधेश्याम नापित, मनोज सोनी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता ने उपस्थित होकर धरना को सफल बनाया। जानकारी प्रवक्ता सुजीत शर्मा ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds