Logo
ब्रेकिंग
धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि...

यूनियन का क्लीन स्वीप….चारों उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया, झूम उठे कार्यकर्ता

-रेलवे इंस्टीट्यूट चुनाव में सचिव व कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में मजदूर संघ के उम्मीदवारों को करना पड़ा हार का सामना।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे इंस्टीट्यूट चुनाव में इस बार वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने क्लीन स्वीप पारी के साथ जीत दर्ज कर सभी पदों पर कब्जा जमाया। इन नतीजों के साथ यूनियन खेमें में ख़ुशी की लहर तथा वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ में मायूसी छा गई। हालांकि मजदूर संघ के उम्मीदवार पूरे समय आत्मविश्वास से लबरेज़ रहे। लेकिन शुक्रवार को हुए मतदान में मतदाताओं का यूनियन के प्रति रुझान ने सारे समीकरण बदल दिए।
बता दें कि यूनियन के नरेंद्र सिंह सोलंकी की संगठन अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी के बाद यह पहला चुनाव था। इसमें चारों पदों पर जीत से अप्रत्यक्ष रूप से सोलंकी के कद में भी इजाफा हुआ है। जीत के बाद उम्मीदवारों को हार पहनाए तथा ढोल के साथ विजयी जुलूस निकाला गया।

सचिव पद पर तिवारी की बड़े अंतर से जीत

यूनियन के सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी ने बताया कि सीनियर इंस्टीट्यूट चुनाव में सचिव पद पर अशोक तिवारी ने बापी चौधरी को 130 वोटों के अंतर से हराया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर कपिल गुर्जर को 70 मतों से जीत हासिल हुई। मतपेटी से कुल 487 वोट निकले। इसमें 455 वैध तथा 32 मत अवैध पाए गए।

छपरी का संगठन बदलना काम नहीं आया

सीनियर की तरह ही जूनियर इंस्टीट्यूट चुनाव में भी यूनियन के ही दोनों उम्मीदवार विजयी हुए है। खास बात यह है कि एन वक्त पर यूनियन छोड़कर मजदूर संघ में आकर कोषाध्यक्ष की उम्मीदवारी पाने वाले दिनेश छपरी को संगठन की अदला-बदली करने का कोई लाभ नहीं मिला। पिछले चुनाव में भी छपरी को हार का सामना करना पड़ा था।


सहायक मंडल मंत्री चांदवानी ने बताया कि जूनियर इंस्टिट्यूट के चुनाव में कुल 320 मत डाले गए। जिसमें सचिव पद के लिए वैध मत 306, अमान्य मत 14 पड़े। सचिव पद के लिए आशीष यादव को 158 और अरविंद शर्मा को 148 मत मिले। इस प्रकार आशीष यादव 10 मतों से विजय घोषित किए गए।
इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल 320 मत डाले गए। 308 वैध तथा 12 अमान्य मत निकले। सचिव पद के लिए भाग्य आजमाने वाले दिनेश छपरी को 144 मत तथा भूपेंद्र सिंह गुर्जर को 164 मत मिले। इस प्रकार भूपेंद्र सिंह गुर्जर को 20 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया गया।

जीत सभी की मेहनत का प्रतिफल

जीत के बाद यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारठ ने सफलता के पीछे उम्मीदवारों की सक्रियता के साथ ही सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं का भरपूर मेहनत का प्रतिफल है। आगामी चुनावों में भी यूनियन सफलता के परचम लहराएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.