Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा...

रतलाम में सालाना औसत 3.50 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता को 800 करोड़ रूपए की सब्सिडी

-उज्जैन संभाग में 4385 करोड़ की बिजली सब्सिडी दी, 21 लाख उपभोक्ता सतत ले रहे लाभ

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। बिजली कंपनी द्वारा रतलाम में औसत 3.50 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को 750 करोड़ से 800 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी जा रही है। यह सब्सिडी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा रियायती बिजली के लिए लागू अटल गृह ज्योति योजना व अटल कृषि योजना के तहत दी जा रही है। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उज्जैन संभाग में दोनों ही महत्वपूर्ण योजनाओं को औसत पात्र 21 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है। आंकड़े बताते है कि एक वर्ष के दौरान उज्जैन संभाग के सातों जिलों के उपभोक्ताओ को 4385 करोड़ की सब्सिडी दी गई है।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) अमित तोमर ने बताया कि उज्जैन जिले में सबसे ज्यादा सवा चार लाख उपभोक्ता योजनाओं का लाभ ले रहे है। यहां वार्षिक सब्सिडी एक हजार करोड़ की जाती है। इसी तरह रतलाम, देवास में भी औसत साढ़े तीन लाख से ज्यादा उपभोक्ता को 750 से 800 करोड़ की सब्सिडी दी जा रही है। मंदसौर में तीन लाख चालीस हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को 657 करोड़, शाजापुर में सवा दो लाख उपभोक्ताओं को 442 करोड़, नीमच में दो लाख उपभोक्ताओं को 438 करोड़, आगर में सवा लाख उपभोक्ताओं को 284 करोड़ की सब्सिडी दी ज रही है। तोमर ने बताया कि उज्जैन क्षेत्र में उद्वहन सिंचाई योजना, स्ट्रीट लाइट के लिए भी सब्सिडी दी जा रही है। नियमित रूप से गृह ज्योति योजना के पंद्रह लाख से ज्यादा एवं किसान ज्योति योजना करीब छः लाख पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है। संभाग में अजा, जजा श्रेणी के वे किसान जो एक हेक्टेयर जमीन और पांच हार्सपावर की मोटर रखते है, उन्हें कृषि कार्य के लिए बिल्कुल मुफ्त बिजली दी जा रही है। कृषि क्षेत्र में 14 हार्स पॉवर की मोटर वाले एक उपभोक्ता का बिल वार्षिक बिल करीब 1.60 लाख होता है। इन उपभोक्ताओं से मात्र 7.50 प्रतिशत अंश लिया जाता है। शेष करीब 1.40 लाख की सब्सिडी दी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.