Logo
ब्रेकिंग
पश्चिम रेलवे में ऐसी यथास्थान पदोन्नति का विरोध... रेलवे कार्मिक विभाग में 7 कर्मचारी का ग्रेड लेवल ... 10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग...

36 ग्रामों की लगभग 40 हजार लोगों को मलेरिया रोग प्रतिरोधक औषधि “मलेरिया ऑफ 200” का वितरण

-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना में मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2023 का प्रशिक्षण एवं औषधि वितरण कार्यक्रम।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जिले के मलेरिया प्रभावित 3 ब्लॉक के 36 ग्रामों की लगभग 40 हजार जनसंख्या को मलेरिया रोग प्रतिरोधक औषधि “मलेरिया ऑफ 200” का वितरण किया जाना है।
कलेक्टर के निर्देशन में आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मलेरिया विभाग के संयुक्त समन्वय से दो चरणों में होने वाले इस कार्यक्रम के पहले चरण की शुरुआत 14 जुलाई को प्रथम खुराक के साथ होगी।
कार्यक्रम के प्रथम चरण की 3 खुराक 14, 21 एवं 28 जुलाई तथा द्वितीय चरण की 3 खुराक 11, 18 एवं 25 अगस्त 2023 को खिलाई जाएगी।
कार्यक्रम के प्रथम चरण के पूर्व 12 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना में आशा एवं आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण एवं औषधि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज सिंह चौहान, बीएमओ बाजना डॉ. अर्जुन मौर्य, नोडल अधिकारी डॉ. इंतखाब मंसूरी, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. रमेश कटारा, डॉ सुरेश भूरा, अनिल मेहता, बालचंद मईड़ा, जमुना डोडीयार, बालचंद डोडीयार, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा संबंधित ग्रामों की आशा कार्यकर्ता उपस्थित रही।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2023 प्रतिरोधक कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित होगा। जिसमें 6 खुराक खिलाई जाएगी। इसके साथ ही डेंगू एवं अन्य वर्षाजनित बीमारियों से बचाव हेतु आयुष औषधियों का वितरण जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, आयुष विंग, आयुष औषधालय कलेक्टर कार्यालय तथा जिले के समस्त आयुष औषधालयों पर निशुल्क किया जाएगा।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. चौहान ने आमजन से इन औषधियों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds