Logo
ब्रेकिंग
पश्चिम रेलवे में ऐसी यथास्थान पदोन्नति का विरोध... रेलवे कार्मिक विभाग में 7 कर्मचारी का ग्रेड लेवल ... 10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग...

96 वर्ष पुराने ब्रॉडगेज टर्न टेबल को रेनोवेशन किया, टनल दोनों दिशाओं में चल सकेगी

-यांत्रिक विभाग द्वारा रेनोवेट टर्न टेबल का डीआरएम ने किया शुभारंभ।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे स्टेशन के पास कंटेनर डिपो के पास बनी हुई ब्रॉडगेज टनल अब दोनों दिशा में चल सकेगी। इससे जहां इंजिन की दिशा नहीं बदलना पड़ेगी। वहीं मानव श्रम व समय की बचत भी होगी।
96 वर्ष पुराने ब्रॉडगेज टर्न टेबल को रेल मंडल के यांत्रिक विभाग ने मरम्मत व रेनोवेशन किया है।
दरअसल रेल अधिकारियों के सेलून व डेमू ट्रेन को खड़ा किया जाता है। इंजन जोड़ते वक्त पूरे सेलून को इंदौर रेल लाइन के आउटर तक घुमाकर विपरीत दिशा में लाना होता था। लेकिन ये टनल अब दोनों दिशा में चल सकेगी। इससे इंजन किसी भी अधिकारी के सेलून में दोनों दिशा में लग सकेगा। 267 टन से अधिक वजन की इस टनल का एक साल से रखरखाव का काम चल रहा था।
बुधवार को रेनोवेटेड बीजी टर्न टेबल की शुरुआत डीआरएम रजनीश कुमार, एडीआरएम अशफाक अहमद सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हुई है। इस दौरान वरि मंडल यांत्रिक अभियंता प्रमोद कुमार मीना ने टर्न टेबल की कार्य विधि एवं फर्म मेसर्स सोहम इंटरप्राइजेज के माध्यम से की गई रिपेयर कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। वर्तमान में इस टर्न टेबल का उपयोग डेमू ट्रेन के डीपीसी, सेलून, स्पीक (सेल्फ प्रोपेल्ड इंस्पेक्शन कार), पावर कार आदि की दिशा बदलने में उपयोगी होगा।


रेलवे पीआरओ के मुताबिक 3 मई 2022 से टर्न टेबल अंडर रिपेयर होने के कारण सर्विस में नहीं था। इसके कारण रोलिंग स्टॉक के दिशा परिवर्तन करने रोलिंग स्टॉक को अतिरिक मूवमेंट कर अतिरिक्त कर्मी, लोको, मार्ग, समय आदि के साथ फतेहाबाद-इंदौर ट्रैंगल से टर्निंग कराई जा रही थी। 267 से अधिक टन की है इंग्लेंड से आई ये टनल 267.5 टन की है। 1927 में इसको लगाया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds