Logo
ब्रेकिंग
ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर... बाल उद्यान गणेशोत्सव 2026: रतलाम में ढोल-नगाड़ों के साथ बिराजे गणपति, पंडालों में शुरू हुई भव्य आरती... रतलाम मंडल में ‘छोटे साहबों’ के बड़े कारनामे: किसी पर चढ़ा ‘सिलसिला’ का सुरूर, तो कोई खा गया दिल्ली ... अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच....बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार... वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर...

सैलाना के फ़िल्म डायरेक्टर राजेंद्र राठौर ने मुंबई में प्रतिभा का लोहा मनवाया, सतना में फिल्म कुंवारापुर की चल रही शूटिंग

-हास्य कलाकार असरानी सहित अन्य कलाकारों की यूनिट की 21 दिनी शूटिंग के शेड्यूल।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जिले के सैलाना निवासी फिल्म डायरेक्टर राजेन्द्र राठौर ने मायानगरी मुंबई में 15 साल के फिल्मी केरियर में बेहतरीन प्रोजेक्ट के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद वे अब अपने नए प्रोजेक्ट की फ़िल्म कुंवारापुर की शुटिंग में व्यस्त है। इस हास्य फ़िल्म में कॉमेडियन असरानी की भी मुख्य भूमिका है। अन्य कलाकार भी अपनी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यूनिट का 21 दिनी शूटिंग के शेड्यूल है। न्यूज़ जंक्शन-18 से चर्चा में राजेंद्र ने बताया कि वे हेमामालिनी, सोनू सूत सहित अन्य कई बड़े कलाकारों के साथ 50 कमर्शियल एड बना चुके है। उनकी अब तक बनाई हिंदी फिल्म व वेबसिरिज भी सफल रही। पिछले साल वेबसिरिज ‘लग गए लॉक डाउन’ भी खासी चर्चा में रही। दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। वह वर्तमान में मध्यप्रदेश के सतना में पूरी यूनिट के साथ हिंदी फ़िल्म कुंवारापुर की शूटिंग कर रहे है। अविनाश फिल्म प्रोडक्शन की इस फिल्म के मुख्य कलाकार अविनाश तिवारी, अन्नपूर्णा द्विवेदी, गरिमा अग्रवाल, उर्मिला शर्मा, श्रेयायाणवी, असरानी, अंजलि प्यासी, रश्मि दुबे, नवीन तिवारी, अर्पित मिश्रा, उमेश बाजपेई, भारत सिंह, विक्रम कोचर, अंशुल गिरी सहित स्थानीय कलाकार भी काम कर रहे है।


राठौर ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से विंध्य की लोकेशन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। यह फिल्म एक सामाजिक संदेश देगी तथा हास्य से भरपूर है। कैमरामैन नदीम अंसारी व मुख्य सहायक निदेशक पिंकू दुबे है।

बचपन से फिल्मों में जाने का रहा शौक

सैलाना में पले बढ़े डायरेक्टर राठौर ने कहा कि उन्हें बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक रहा। इसके चलते भोपाल दूरदर्शन में काम करने के बाद वे मुंबई जा पहुंचे। वहां स्ट्रगल के दौर के बाद काम मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। पिछले कुछ माह पूर्व नशामुक्ति को लेकर पुलिस व जिला प्रशासन के सहयोग से रतलाम में शॉर्ट फ़िल्म की शूटिंग पूरी की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.