-रतलाम जिले में प्रवेश पर पदाधिकारियों ने की रैली सफल बनाने की अपील।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। एम एन ओ पी एस रैली आगामी 21 जून को रतलाम जिले में प्रवेश करेगी। जिसके स्वागत के लिए रतलाम जिले के समस्त कर्मचारी संगठन ने रैली का भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया है। पुरानी पेंशन बहाली महाअभियान रैली जो बिहार के चंपारण से प्रारंभ होकर देश के सभी राज्यों में होते हुए 21 जून को रतलाम जिले में प्रवेश करेगी। रैली बिलपांक टोल नाके से प्रारंभ होगी। इसके लिए कर्मचारी आगवानी के लिए टोल नाके पर पहुंचेंगे। संयुक्त मोर्चा द्वारा तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
रैली रतलाम नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बरवड़ मंदिर स्थित जानकी मंडप पहुंचकर सभा में परिवर्तित होगी। जिसे पेंशन पुरुष विजय बंधु संबोधित करेंगे। रैली को सफल बनाने का आह्वान करते हुए मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के उप प्रांत अध्यक्ष दिनेश बारोठ ब्लॉक, अध्यक्ष बसंती लाल मईड, कमलेश गहलोत, बृजलाल बोरिया,सहित जावरा, पिपलोदा, रावटी, बाजना, सैलाना, सरवन, बेडदा के कर्मचारियों ने रैली को सफल बनाने की अपील की।
पेंशन रथ यात्रा कार्यक्रम के संबंध में गत दिवस न्यू कलेक्ट्रेट स्थित इंडियन कॉफी हाउस में सर्व संगठन के जिलाध्यक्ष की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चर्चा के बाद सुझाव भी दिए गए। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई थी। बैठक में मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ से तेजपालसिंह राणावत, लिपिकवर्ग कर्मचारी संघ से अरूण शर्मा, मध्य प्रदेश अजाक्स की और से चंद्रशेखर लश्करी, रमेश कटारिया, मध्यप्रदेश पटवारी संघ से, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, लघुवेतन कर्मचारी संघ से शांतिलाल, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ से सर्वेश माथुर, रेलवे विभाग से रामजीत मीना, जिला प्रभारी डा. मुनींद्र दुबे, जिलाध्यक्ष शैतानसिंह राठौर, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस से संजय मेहता, पुरानी पेंशन बहाली संघ से योगेश सरवाड़, प्रांतीय शिक्षक एवम राज्य कर्मचारी संघ से श्री गोपाल बोरिया उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB...
अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध...
लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...
बाल उद्यान गणेशोत्सव 2026: रतलाम में ढोल-नगाड़ों के साथ बिराजे गणपति, पंडालों में शुरू हुई भव्य आरती...
रतलाम मंडल में ‘छोटे साहबों’ के बड़े कारनामे: किसी पर चढ़ा ‘सिलसिला’ का सुरूर, तो कोई खा गया दिल्ली ...
अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच....बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार...
वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ...
जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म...
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल...
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर...
