Logo
ब्रेकिंग
ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर... बाल उद्यान गणेशोत्सव 2026: रतलाम में ढोल-नगाड़ों के साथ बिराजे गणपति, पंडालों में शुरू हुई भव्य आरती... रतलाम मंडल में ‘छोटे साहबों’ के बड़े कारनामे: किसी पर चढ़ा ‘सिलसिला’ का सुरूर, तो कोई खा गया दिल्ली ... अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच....बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार... वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर...

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के यह नए अध्यक्ष करेंगे कायाकल्प, देंगे मेंबर्स को सुविधाएं

-डीईएन आलोक श्रीवास्तव सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के नए अध्यक्ष नियुक्त।

-सीनियर डीपीओ श्रीमती भटनागर की पहल पर डीआरएम ने दी नियुक्ति की अनुमति।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष के लिए डीईएन वर्क्स आलोक श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। सीनियर डीपीओ की पहल पर डीआरएम ने नियुक्ति की यह अनुमति दी। इसके बाद नियुक्ति के आदेश जारी किए गए। इस नियुक्ति के बाद इंस्टीट्यूट सचिव व कोषाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
बता दें कि सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट रतलाम के अध्यक्ष प्रशासनिक अधिकारी होते हैं। जबकि सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए मेंबर्स के बीच चुनाव होते है। कुछ माह पूर्व हुए चुनाव में वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन से अशोक तिवारी सचिव व कपिल गुर्जर कोषाध्यक्ष चुने गए थे। सीनियर इंस्टीट्यूट के पूर्व में अध्यक्ष रहे सीनियर डीईई टीआरओ जसविंदर पाल के तबादले के बाद से यह पद खाली था।
सचिव तिवारी ने बताया कि वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने मंडल रेल प्रबंधक के साथ वार्ता में यह बात वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरिमा भटनागर को कहीं गई थी। इसके फलस्वरूप आज मंडल रेल प्रबंधक रजनीश गुप्ता के अनुमति पर डीईएन वर्क्स आलोक श्रीवास्तव को सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

समस्या निदान के लिए आश्वस्त

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के सचिव अशोक तिवारी एवं कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जर ने मंगलवार को नवागत अध्यक्ष श्रीवास्तव का स्वागत किया। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट की समस्या के बारे में उन्हें अवगत कराया। जिस पर अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि जो भी कार्य हैं जल्दी से जल्दी पूर्ण करा दिए जाएंगे। अच्छी से अच्छी सुविधाएं रेल कर्मचारी एवं इंस्टीट्यूट के मेंबर्स को दी जाएगी। इस अवसर पर जूनियर इंस्टिट्यूट के सचिव अरविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष यादव, इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सी पी गुप्ता एवं अन्य सीनियर इंस्टिट्यूट के मेंबर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.