Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा...

प्रशिक्षण में राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार पाने योग्य स्काउट गाइड तैयार करने होंगे, तभी सार्थकता

-मप्र भारत स्काउट गाइड राज्य स्तरीय प्रशिक्षण अध्ययन कार्यशाला का ऑमलेटा में शुभारंभ।
-कार्यक्रम में रतलाम अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिवेदी व कमिश्नर सुलोचना शर्मा ने संबोधित किया।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। स्काउट गाइड प्रशिक्षण में राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार पाने योग्य स्काउट गाइड तैयार किए जाएंगे। तभी प्रशिक्षण की सार्थकता मैदान पर सुनागरिकता के रूप में नजर आएगी। यह बात भारत स्काउट गाइड जिला संघ रतलाम के अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिवेदी ने कही। वे मध्य प्रदेश भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय भोपाल द्वारा राज्य स्तरीय प्रशिक्षण अध्ययन कार्यशाला के शुभारंभ पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते बोल रहे थे। यह आयोजन जिला प्रशिक्षण केंद्र स्काउट ग्राम अमलेटा में 10 से 14 मई तक किया जाएगा।
मुख्य अतिथि डॉ. सुलोचना शर्मा नेशनल बुलबुल कमिश्नर रही। उन्होंने स्काउट गाइड की महत्ता पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि जिला रोवर आयुक्त डॉक्टर गोपाल जोशी रहे। पावेल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित ईश प्रार्थना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इन शहरों से 35 शिक्षक शामिल
प्रशिक्षण में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों नर्मदा पुरम, गुना, शिवपुरी, भोपाल, बेतूल, उज्जैन,इंदौर, ग्वालियर, रतलाम, से एडवांस कोर्स प्रशिक्षण प्राप्त 35 शिक्षक शिक्षिका भाग ले रहे हैं। सिविल संचालक राष्ट्रीय प्रशिक्षक स्काउट एलएन शर्मा, सहयोगी प्रशिक्षक रेलवे से सेवानिवृत्त अशोक शर्मा डीटीसी स्काउट रतलाम, बुलबुल राज्य प्रशिक्षक सहायक सविता भाटिया ग्वालियर, गाइड राज्य को शिक्षक सावित्री मालवीय सुजालपुर, कब राज्य प्रशिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी झाबुआ, क्वार्टर मास्टर जगदीश चंद्र डोडिया द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशिक्षण सलाहकार श्रीमती आशा दुबे विशेष सहयोगी है। स्वागत भाषण में ओमप्रकाश त्रिपाठी ने एलएन शर्मा ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.