Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

ट्रेन में बगैर टिकट बांग्लादेशी युवको का हंगामा, आरपीएफ पहुंची, टीटीई ने बनाई जुर्माना रसीद

-टीटीई ने रेलवे वाणिज्य विभाग को दी जानकारी।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ट्रेन में सवार बगैर टिकिट बांग्लादेशी युवकों द्वारा पकड़े जाने पर हंगामा किया। ट्रेन गार्ड में शामिल आरपीएफ मौके पर पहुंची। इसके बाद टीटीई ने जुर्माना रसीद बनाई। आरपीएफ ने युवकों के फोटो, वीडियो बनाकर मामला रिकॉर्ड में लिया।
यह वाकिया ट्रेन संख्या 11463 में रविवार-सोमवार दरमियानी रात का है। ट्रेन में टीटीई (सीटीआई उज्जैन) पीएस मलिक की चैकिंग टीम के साथ डयूटी थी। ट्रेन रात में दाहोद पहुंची। तब दाहोद से दो यात्री एस-6 कोच में सवार हुए। टिकिट चैकिग में पूछताछ करने और उन्होंने बताया कि उज्जैन जाना है। लेकिन इनके पास टिकिट नही था। जब इनसे आईडी मांगी गई तो पहचान बांग्लादेश की निकली। सख्ती से पूछताछ कर जुर्माना राशि जमा करने को कहा तो दोनों हंगामे पर उतर आए। रतलाम आने तक हंगामा बड़ा तो ट्रेन गार्ड ड्यूटी में तैनात आरपीएफ को बुलवाया गया।
अंततः आरपीएफ के सहयोग से युवकों की 500 रुपए जुर्माना रसीद बनाई गई। मामले में आरपीएफ ने दोनों युवकों के वीडियो बनाकर रिकॉर्ड में रखे गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.