Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

बैडमिंटन प्रतियोगिता में 65 खिलाड़ी दिखाएंगे चुस्ती-स्फूर्ति

-बालक-बालिका की जूनियर व सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ।
-रतलाम मंडल खेलकूद संघ एवं जिला बैडमिंटन एसो. का संयुक्त आयोजन।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम मंडल खेलकूद संघ एवं रतलाम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में बालक एवं बालिकाओं की जूनियर व सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार को रेलवे अधिकारी क्लब के बैडमिंटन हॉल में आयोजित हुईं। इसका शुभारंभ सचिव रतलाम मंडल खेलकूद संघ एवं वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक प्रवीण तिवारी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अंकित गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार के हाथों हुुआ। उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग के 65 बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जानकारी रतलाम जिला बैडमिंटन संघ के सचिव हरीश चांदवानी ने बताया कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले 1 मई को सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे।

वर्ष में दो बार होना चाहिए प्रतियोगिता

मैच के शुभारंभ अवसर पर खेलकूद संघ सचिव प्रवीण तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिता वर्ष में दो बार होनी चाहिए। इससे कि खिलाड़ियों को खेलों का बेहतर माहौल मिल सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाटीदार ने कहा कि खेल खेलने से खिलाड़ियों को जीत-हार की समझ आती है। उनमें खेल भावना निर्मित होती है। सीनियर डीईएन गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल से अनुशासन की सीख मिलती है। जीवन निर्माण के लिए यह बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में रतलाम जिला बैडमिंटन संघ के विम्पी छाबड़ा, मनोज लालवानी, मनिंद्र तिवारी, अनिल भटनागर, सुमित कटियार, कपिल मजावदिया, मनोज असावढी, शंभू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला बैडमिंटन संघ के सचिव हरीश चांदवानी द्वारा किया गया।

I मई को इनके बीच होंगे मैच

अंडर 10 बालिका वर्ग-अवनि सकलेचा, वर्सेस जेसिका मेहता एवं कायरी सिंह वर्सेस जियाना ठक्कर के मध्य सेमीफाइनल खेला जाएगा। अंडर 10 बालक वर्ग- रयान गुप्ता वर्सेस गालव एवं आर्यन गुप्ता वर्सेस वैदिक। अंडर 13 बालिका वर्ग- गार्गी शर्मा, वर्सेस द्वितीय जैन। इन दोनों में से विजेता का सिद्धि सांकला के मध्य मैच होगा। अंडर 13 बालक वर्ग- वरेण्यम व्यास वर्सेस करीश कुर्रेवडे एवं आदित्य रयेडा वर्सेस शौर्य मिश्रा, अंडर 16 बालिका वर्ग- रेनी मेहता वर्सेस प्रचित्ति गेरा, अंडर 16 बालक वर्ग- तीर्थ खिलोसीया वर्सेस पारस सेठी एवं ईशान अहिरवार वर्सेस जय नलवाया। अंडर 19 बालिका वर्ग- रुचिका बोरासी वर्सेस कशिष सोनगरा। अंडर 19 बालक हर्ष शर्मा वर्सेस आरजव जैन के बीच मैच खेला जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.