Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

एमआर यूनियन जनहित के मुद्दों पर कर रहा संघर्ष, दवा कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कतई बर्दाश्त नहीं

-फेडरेशन ऑफ मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेइव यूनियन ऑफ इंडिया के हीरक जयंती वर्ष।
-श्रृंखलाबद्ध तरीके से निकले जा रहे जत्थे का रतलाम पहुंचने पर स्वागत।
-कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला औषधि संघ अध्यक्ष छजलानी व एमआर संघ प्रादेशिक उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा का संबोधन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। फेडरेशन ऑफ मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेइव यूनियन ऑफ इंडिया के हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर पूरे देश में श्रृंखलाबद्ध तरीके से जत्था निकाला जा रहा हैं। इसके तहत जत्था रतलाम पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। यूनिट ऑफ़िस में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला औषधि संघ अध्यक्ष जय छजलानी ने संबोधित करते हुए कहा कि एमआर यूनियन द्वारा विगत कई वर्षों से जनहित से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संघर्ष किया जा रहा हैं। सामूहिक संघर्ष कर संवैधानिक अधिकार सुरक्षित रखने होगे।

दवा मूल्य नियंत्रित करने जैसे मुद्दों पर सरकार विफल

सभा को सम्बोधित करते हुए प्रादेशिक उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर में न्यूनतम वेतन, दवाई जीरो जीएसएसटी तथा जीवनरक्षक दवाओ के मूल्य नियंत्रित करने जैसे मुद्दों पर वर्तमान सरकार विफल रही है। इसी कारण दवा उद्योग मनमानी कर कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता को लूट रही है। सभा के पश्चात एक भव्य वाहन रैली निकाली गई। पावर हाउस रोड से जीपीओ रोड, हॉस्पिटल रोड दवा बाजार, दो बत्ती होते हुए एलआईसी ऑफिस पर सम्पन्न हुई। यहां पर रैली का स्वागत कॉम. प्रियेश शर्मा, जसुआ मोहन के नेतृत्व मे साथियों ने किया। रैली के दौरान दवा के दाम कम करो…। दवा पर जीरो प्रतिशत जीएसटी लागू करो…। न्यूनतम वेतन देना होगा…। जैसे नारों से मार्ग गुंजायमान था।

इस अवसर पर अभिषेक जैन, रसीद खान संजय व्यास निखिल मिश्रा, अविनाश पोरवाल, आनंद गरवाल, सहित विभिन्न ट्रेड यूनियन के साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन किशोर कुमार ने व आभार सचिन तिवारी ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.