Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़....भाजपा नेता ने श... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

आरपीएफ ने सड़क पर बैठे सब्जी विक्रेताओं पर बगैर रसीद जुर्माना ठोका

-आरपीएफ की बार-बार की कार्रवाई से विक्रेताओं में आक्रोश।
-हर दो सब्जी विक्रेता के बीच 400 रुपए का वसूला जुर्माना।


न्यूजजंक्शन-18
रतलाम। डाट की पुल रेलवे एरिया में सब्जी विक्रेताओं को गुरुवार को आरपीएफ की बगैर रसीद की जुर्माना कार्रवाई का शिकार होना पड़ा। हर दो सब्जी विक्रेता के बीच 400 रुपए का जुर्माना वसूला गया। जबकि इसकी सब्जी विक्रेताओं को रसीद भी नही दी गई। हालांकि जुर्माना वसूली के बाद सब्जी विक्रेता को दोबारा सड़क किनारे सब्जी बेचने दी गई।
मालूम हो कि डाट की पुल एरिया के रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में सड़क के आसपास लंबे समय से सब्जी दुकानें लगाई जा रही है। कई बार इन्हें हटाने की कार्रवाई भी हुई है।

रोजी-रोटी की वजह, प्रताड़ना से परेशानी

कार्रवाई को लेकर सब्जी विक्रेता खासे नाराज है। उनका कहना है कि वे सब्जी बेंचकर रोजी-रोटी का इंतजाम व परिवार का भरण पोषण करते है। दोपहर में आरपीएफ ने दो सब्जी वालों के बीच 400 रुपए जुर्माना वसूला। मामले में सब्जी विक्रेता महिला ललिता ने कहा कि उन्हें हर बार ऐसी ही परेशानी झेलनी पड़ती है। वह कैसे घर चलाए औऱ बच्चों को पाले। 400 रुपए जुर्माने की कोई रसीद भी नही दी।

 

गरीबों को परेशान करना गलत

(सुनील दुबे पूर्व मंडल मंत्री परेकप)

इस मामले में पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के पूर्व मंडल मंत्री सुनील दुबे ने आरपीएफ की कार्रवाई को गलत ठहराया। दुबे के मुताबिक गरीबों को परेशान किया जा रहा है। जबकि ज्यूस सहित अन्य स्ट्रीट व्यवसाय के लिए एरिया में मौजूद ठेले वालों से आरपीएफ को कोई आपत्ति नही रहती है।

पीआरओ ने नही उठाया फोन

इधर, इस मामले में रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा का पक्ष जानने के लिए शासकीय फ़ोन नंबर 9752492006 पर दो बार कॉल किया। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.