Logo
ब्रेकिंग
इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

मुंबई में मिली दक्षता शील्ड, रतलाम में हुआ स्वागत-सत्कार, मुस्करा उठे अफसरों के रोबीले चेहरे

-मुंबई से लौटाने पर कर्मचारियों व रेल संगठनों ने किया स्वागत।
-ढोल की थाप, आतिशबाजी व नारेबाजी से खुशनुमा हुआ माहौल।


न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। सालभर विभागीय कार्य को कुशलतापूर्वक अंजाम देने पर रतलाम रेल मंडल के विभागों को पश्चिम रेलवे मुंबई के महाप्रबंधक द्वारा दक्षता शील्ड से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड लेकर लौटे डीआरएम रजनीश कुमार सहित विभाग के अधिकारियों का रतलाम में स्वागत हुआ। स्वागत सत्कार को देखकर हमेशा रौब में रहने वाले अधिकारियों के चेहरों पर प्रसन्नता के भाव दिखाई दिए। विभाग के कर्मचारियों को इन अधिकारियों के नजदीक आकर सम्मान करने का बेहतर मौका मिला। वे अधिकारी के आगे-पीछे मंडराते रहे। वही ट्रेड यूनियन ने भी अधिकारियों के काफिले का जमकर स्वागत सत्कार किया।
मालूम हो कि रतलाम मंडल में दक्षता शील्ड मिलने की घोषणा पूर्व में ही कर दी गई थी। लेकिन रविवार को अवार्ड वितरण सेरेमनी हुई।

ये अधिकारी रहे काफिले में, ये विभाग नदारद

शील्ड लेकर लौटे अधिकारियों में डीआरएम के अलावा सीनियर डीओएम प्रवीण कुमार तिवारी, सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर, सीनियर डीसीएम प्रतिभा पाल तिवारी, सीएमएस अतुल शर्मा, सीनियर डीएफएम मानसी सिंह, सीनियर डीएसटीई अखिलेश वर्मा शामिल रहे। मौके पर सीनियर डीएमई डीजल कमलसिंह चौधरी, सीनियर डीओएम अजय ठाकुर, डीसीएम अमित साहनी, स्टेशन प्रबंधक विजयसिंह सिसोदिया, स्टेशन अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वही इंजीनियरिंग विभाग व मेकेनिकल विभाग से कोई अधीकारी स्टेशन पर नही दिखाई दिए।

यूनियन पदाधिकारी ने किया स्वागत
वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन द्वारा मंडल रेल प्रबंधक एवं सभी अधिकारियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर बधाई दी। मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में केंद्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, सुशांत भारती, हरिश चांदवानी, शाखा अध्यक्ष शाखा सचिव, शाखा अध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी, कुलदीप सिंह चौहान, पंकज पंवार, रंजीता वैष्णव, राजेश जैन, अशोक तिवारी, सचिन वर्मा, मुकेश शुक्ला, हेमेंद्र शर्मा, कपिल गुर्जर, रोहित देशबंधु, नमिता कुमायुं, अंतिम गर्ग, अनीता वर्मा, नरेंद्र सिंह राठौर, गिरिराज उपाध्याय, तपन पचौरी, दीक्षांत पंड्या, अजय जेदिया, जितेंद्र नेकां एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मजदूर संघ ने हॉल में किया स्वागत
वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने कार्यालय के हॉल में स्वागत किया। मंडल मंत्री अभिलाष नागर योगेश पाल, चंपालाल गडवानी, प्रताप गिरी, राजेन्द्र चौधरी, अशोक टंडन, चांद खान, संजय कुमार, सीडब्ल्यूसी सदस्य महेंद्रसिंह राठौर, विशाल गुप्ता, बीएल मीणा, गौरव ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी ने स्वागत किया। संचालन जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान ने किया।

इन विभागों को मिली शील्ड
एसएनटी, मंडल चिकित्सालय व इलेक्ट्रिकल टीआरओ रनिंग रूम को पूरे साल के लिए शील्ड मिली। वही कमर्शियल (रतलाम-बड़ोदरा), ऑपरेटिंग (रतलाम-बड़ोदरा) व पर्सनल (रतलाम-बड़ोदरा) को संयुक्त अवॉर्ड मिला है। संयुक्त अवार्ड में विभागों के पास अधीकृत रूप से छह माह के लिए शील्ड रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.