Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

एकीकृत कुंडा हाईस्कूल: अब संस्था की कमान महिला शक्ति के हाथ, वकील बनी प्राचार्य, डॉ. मुनिन्द्र को बिदाई

-शिक्षक शिक्षिका ने प्राचार्य का किया स्वागत, स्वागत गीत भी गाया।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। एकीकृत हाई स्कूल कुंडा में प्रबंधन व नेतृत्व की कमान महिला शक्ति के हाथों में आई है। प्राचार्य के रूप में अंजली वकील जिम्मेदारी निभाएगी। सादे समारोह में नवागत प्राचार्य वकील का स्वागत कर प्रभारी प्राचार्य रहे डॉ. मुनिन्द्र दुबे सहित शिक्षक अजय जैन को विदाई दी गई।

शैक्षिक सत्र के समापन पर आयोजित सम्मान एवं विदाई समारोह में संकुल परिवार कुंडा के शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे। इन्होंने प्राचार्य वकील का स्वागत किया। वही प्रभारी प्राचार्य रहे दुबे एवं शिक्षक जैन का उनके घर नगर के समीप माध्यमिक शिक्षक के रूप में नवीन नियुक्ति होने से सम्मानित कर विदाई दी। कार्यक्रम को सभी हाईस्कूल, माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत गीत भी गाया गया। समस्त संस्था प्रभारियों ने अतिथियों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य दुबे ने अंचल के सभी शिक्षकों को अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहने की बात कही। नवागत प्राचार्य ने सभी शिक्षकों का शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए भरसक प्रयत्न करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य द्वय को शाल, स्मृति चिन्ह और अभिनंदन-पत्र भेंट किया। वाचन कमलेश गहलोत द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक दिनेश बारोट ने किया। आभार प्रदर्शन प्रमोद जोशी ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.