Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

खरे अष्टविनायक रेजीडेंसी कॉलोनी के अध्यक्ष, विजया पंडित पार्षद प्रतिनिधि मनोनीत

-नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के संशोधन 06.11.2019 को लेकर दी जानकारी।

 

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। अष्टविनायक रेजीडेंसी कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 8) में रहवासियों की मंदिर गार्डन में बैठक हुई। इसमें पत्रकार व रहवासी सुशील खरे को रहवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष व समाज सेविका श्रीमति विजया पंडित को पार्षद प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है।
वार्ड पार्षद पप्पू पुरोहित ने अष्टविनायक रेजीडेंसी कॉलोनी की आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। नवनिर्वाचित रहवासी कल्याण समिति के पदाधिकारियों से कॉलोनी की व्यवस्थाओं में नगर निगम की भूमिका के मद्देनजर चर्चा की। कॉलोनी की समस्याओं को हल करने में हर प्रकार के सहयोग का उन्होंने आश्वासन दिया।
रहवासी कल्‍याण समिती के अध्यक्ष खरे ने बताया कि मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के संशोधन 06.11.2019 के अनुसार इस तिथि के पश्चात बनी नई कॉलोनियों का हस्तांतरण नगर निगम के बजाय रहवासी कल्याण समिति को ही किया जाना है। सभी प्रकार का मेंटेनेंस कार्य भी रहवासी कल्‍याण समिति द्वारा ही किया जाएगा।
इन्हें भी दी जिम्मेदारी
अष्टविनायक रहवासी कल्याण समिति में अध्यक्ष पद के अलावा पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। इसमें उपाध्यक्ष नवीन सुराना, सचिव मयंक पुरोहित तथा कोषाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा मनोनीत किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.