Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

बुलडोजर कार्रवाई: मारपीट में मंगेतर मौत के बाद आरोपियों के घर ढहाए

-राजीव नगर डीजल शेड एरिया में 11 अप्रैल को हुई थी घटना।
-युवती से छेड़छाड़ के बाद बचाव में आया था मंगेतर मोहसीन।
-इंदौर उपचार के बाद गंभीर घायल युवक ने दम तोड़ दिया था।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। डीजल शेड रोड स्थित राजीव नगर में 11 अप्रैल को युवती से छेड़छाड़ व बचाव में आए मंगेतर की जानलेवा हमले में मौत के बाद सोमवार को पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की है। सुबह से दोपहर तक चली कार्रवाई में आरोपियों के घर ढहा दिए गए है।
मालूम हो कि युवक पर हमला करने वाले चारों आरोपियों को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गंभीर घायल युवक की मौत के बाद आरोपियों पर हत्या की धाराएं बढाई गई।
इस मामले में सोमवार सुबह से पुलिस ऐक्शन में आ गई। सीएसपी हेमंत चौहान पुलिस बल व नगर निगम टीम के साथ डीजल शेड रोड स्थित राजीव नगर पहुंचे। आरोपियों के घर चिन्हित कर बुलडोजर कार्रवाई की गई। सीएसपी चौहान के मुताबिक युवती से छेड़छाड़ के बाद बचाव में आए मंगेतर के साथ आरोपियों ने बेसबॉल से मारपीट की थी। जिसमें घायल की मौत हो गई। नगर निगम द्वारा जांच करने पर आरोपियों के पास मकान निर्माण की अनुमति नहीं पाई गई। इसके बाद निगम द्वारा मकान गिराने की कार्रवाई की गई।


यह था पूरा मामला
औधोगिक क्षेत्र पुलिस के मुताबिक 11 अप्रैल को डांट की पुल निवासी मोहसिन पिता अनिस खान (28) के साथ राजीव नगर निवासी साहिल पिता सोहेल, उसके भाई राहिल पिता सोहेल, सादिक पिता साबिर खां तथा वासिफ उर्फ राजा पिता सत्तार खां ने बेसबॉल से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मोहसिन को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से इंदौर रैफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान मोहसिन की मौत हो गईं थी।

इसलिए हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक मोहसिन की मंगेतर डीज़ल शेड रोड से गुजर रही थी। एक आरोपी ने इसका वाहन रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। मोहसिन ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने बेसबॉल से उस पर हमला कर दिया था। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। मोहसिन की मौत के बाद हत्या की धाराएं जोड़ी गई। इसके बाद आरोपियों के घर ढहाने की कार्रवाई की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.