Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलिंग

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन द्वारा रेल कर्मचारियों की सुविधा के लिए एक सराहनीय पहल की गई। यूनियन कार्यालय में प्रतिदिन निशुल्क आयकर रिटर्न (ITR) फाइलिंग की व्यवस्था की गई है। इस सुविधा का लाभ बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उठा रहे हैं।

यूनियन के मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने बताया कि मंडल अध्यक्ष कॉम. हृदेश पांडे एवं मंडल मंत्री कॉम. मनोहर सिंह बारठ के मार्गदर्शन में 1 जुलाई से यह सेवा प्रारंभ की गई है। यूनियन सदस्य महेंद्र सिंह राठौर द्वारा रतलाम मंडल में कार्यरत रेल कर्मचारियों के आयकर रिटर्न निशुल्क भरे जा रहे हैं
उन्होंने बताया कि पिछले 20 दिनों में बड़ी संख्या मैं रेल कर्मचारी यूनियन कार्यालय पहुंचकर अपने आयकर रिटर्न दाखिल करा चुके हैं। कर्मचारियों से मिल रहे उत्साहजनक सहयोग और सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए यह सेवा लगातार जारी है।

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि रेल कर्मचारियों के हित में संचालित यह निशुल्क ITR फाइलिंग अभियान आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि तक जारी रहेगा। उन्होंने सभी रेल कर्मचारियों से समय रहते इस सुविधा का लाभ उठाने और अपना आयकर रिटर्न समय पर दाखिल कराने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds