Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और निष्ठावान कार्यकर्ता राकेश मिश्रा को नगर निगम में वार्ड क्रमांक 3 का एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार द्वारा उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला मप्र शासन द्वारा अलग-अलग वार्ड से 8 एल्डरमैन की सूची जारी की गई। इसमें मिश्रा को भी यह जिम्मेदारी दी गई।
जारी की गई मनोनयन सूची के बाद संगठन और उनके समर्थकों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है।
बता दें कि राकेश मिश्रा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी और जनसमस्याओं को उठाने में उनकी अग्रणी भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर यह भरोसा जताया है।

शीर्ष नेतृत्व और सरकार का जताया आभार:- अपनी नियुक्ति की सूचना मिलने के बाद राकेश मिश्रा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है। उस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। नगर निगम के माध्यम से शहर के विकास, पारदर्शी प्रशासन और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगा।

बधाइयों का लगा तांता:- नियुक्ति की खबर सामने आते ही राकेश मिश्रा के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इधर, डीआरयूसीसी मेंबर अनिल उपाध्यक्ष व मित्रमंडली ने मिश्रा का सम्मान किया गया। इस मौके पर राजू पाल, पर्वत सिंह राठौर, अजय शर्मा, दिनेश वाघेला, आनंद बोरसी, रामु बोरासी, दिनेश शर्मा, अमन माहेश्वरी सहित सदस्यों ने उनका स्वागत कर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि राकेश मिश्रा के एल्डरमैन बनने से नगर निगम में विकास कार्यों को और गति मिलेगी और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds