Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग... अनोखी शादी: बारात लेकर पहुंचे दिव्यांग गोविंद, 3 फीट कद की ज्योति से किया ब्याह, पूर्व थाना प्रभारी ...

अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड…CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण कर कर्मचारियों की समस्याओं पर लिए गए बड़े फैसले

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेलवे कॉलोनी में क्वाटर्स की छतों पर बारिश के पानी का लिकेज रोकने के लिए रेलवे ने शेड लगाने के लिए लोहे एंगल के स्ट्रक्चर तैयार कर लिए थे। लेकिन करीब एक साल से शेड नहीं डाले गए। इससे रहवासी विशेष तौर पर बारिश में परेशान हो रहे थे।

न्यूज़ जंक्शन-18 द्वारा पिछले सप्ताह इसे लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अब रेलवे वहां शेड लगायेगा। बल्कि अन्य कई काम किए जाएंगे।

रेलवे प्रशासन और कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 20 जुलाई सोमवार को CIG (कॉलोनी निरीक्षण समूह) की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसके बाद संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रशासन की ओर से वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, सहायक कार्यकारी अभियंता (विद्युत), सहायक मंडल वित्त प्रबंधक, सहायक मंडल अभियंता (कार्य), मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं निरीक्षक कार्य (IOW) शामिल रहे।

​वहीं, कर्मचारी संगठनों की ओर से वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ (WRMS) के नरेंद्र सोलंकी, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन (WREU) के बेनी प्रसाद मीना, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एसोसिएशन से रामावतार मीणा तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एसोसिएशन से संजय राठौड़ ने भाग लिया।

​संयुक्त टीम ने विभिन्न रेलवे कॉलोनियों का व्यापक दौरा किया और रेल कर्मचारियों तथा उनके परिजनों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर समाधान के निर्देश दिए।

​रेलवे प्रशासन ने यूनियनों को आश्वस्त किया है कि उठाई गई सभी समस्याओं और प्राथमिकताओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान लिए गए मुख्य एवं महत्वपूर्ण निर्णय

  1. छतों पर टिन शेड निर्माण: शिमला कॉलोनी के सभी मकानों की छतों पर टिन शेड लगाए जाएंगे, जिनका ढांचा (स्ट्रक्चर) बनकर तैयार हो चुका है।
  2. शौचालय, स्नानघर व रसोईघर में टाइल्स: नर्स कॉलोनी एवं शिमला कॉलोनी के सभी आवासों के शौचालयों, स्नानघरों (लेट-बाथरूम) और रसोईघरों (किचन) में नई टाइल्स लगाई जाएंगी।
  3. जर्जर भवनों का खालीकरण एवं परित्याग: भवन संख्या 1529, 1530 और 1531 पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। इनमें रह रहे रेल कर्मचारियों को तुरंत अन्य सुरक्षित रेलवे आवास आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद इन तीनों इकाइयों को आधिकारिक रूप से परित्यक्त (Abandoned) घोषित किया जाएगा।

प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने वाले अन्य प्रमुख कार्य

  • खिड़कियों की मरम्मत व बदलाव: रेलवे आवासों की सभी क्षतिग्रस्त खिड़कियों की मरम्मत करने अथवा उन्हें बदलने के निर्देश दिए गए।
  • जल-रोधन (वॉटरप्रूफिंग) कार्य: जिन मकानों की छतों से पानी टपकता है, वहां तुरंत जल-रोधन एवं सीलन-रोधी (डैम्प-प्रूफिंग) कार्य कराया जाएगा।
  • चारदीवारी एवं मुख्य द्वार का विकास: नर्स कॉलोनी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चारदीवारी/बाड़ (फेंसिंग) का निर्माण कर एक नया मुख्य प्रवेश द्वार विकसित किया जाएगा।
  • अनाधिकृत शेड हटाना: शिमला कॉलोनी में बने सभी अवैध/अनाधिकृत शेडों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
  • सुरक्षा दीवार की ऊंचाई बढ़ाना: शिमला कॉलोनी में रेलवे और निजी मकानों के बीच स्थित सुरक्षा दीवार (बाउंड्री वॉल) की ऊंचाई 4 से 6 फीट बढ़ाई जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके।
  • जल निकासी एवं नालियों की सफाई: सभी नालियों की नियमित सफाई, टूटी हुई नालियों की मरम्मत तथा जलभराव वाले स्थानों पर नई नालियों का निर्माण प्राथमिकता पर होगा।
  • पथ-प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) व्यवस्था: नर्स कॉलोनी और शिमला कॉलोनी की बंद पड़ी सभी पथ-प्रकाश लाइटों को तत्काल चालू करने के निर्देश दिए गए।
  • आवासों का नवीनीकरण: कर्मचारियों के बेहतर और सुरक्षित जीवन स्तर के लिए शौचालयों, स्नानघरों एवं रसोईघरों की मरम्मत और नवीनीकरण का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.