Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्टर की सराहना

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम- दाहोद।  देहरादून एक्सप्रेस में कोच कंडक्टर ने ऐसी कोच में रुपयों से भरा पर्स  यात्री को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। इसमें कोच अटेंडेंट की सतर्कता भी काम आई। 

मामला संख्या 19019 देहरादून एक्सप्रेस के कोच A-2 का है। कोच की सीट/बर्थ नंबर 11 पर सफर कर रही एक महिला यात्री अपना पर्स भूल गई थीं। गाड़ी में कार्यरत अटेंडेंट की सतर्कता के कारण पर्स के छूटने की सूचना समय पर मिल सकी।

​सूचना मिलते ही ट्रेन में तैनात कंडक्टर सुरेश कोशल ने तत्परता दिखाते हुए पर्स को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। इसके पश्चात, ट्रेन के दाहोद रेलवे स्टेशन पहुँचने पर कोशल ने पूरी जिम्मेदारी के साथ पर्स को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के संयुक्त सुपुर्द कर दिया।

​रेलवे यात्रियों के सामान की सुरक्षा और ईमानदारी का परिचय देते हुए कोच कंडक्टर कोशल द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। उनके इस त्वरित और जिम्मेदाराना कदम की साथी कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन और रेल यात्रियों द्वारा जमकर तारीफ की जा रही है।

पर्स में मौजूद सामान की कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरपीएफ/जीआरपी दाहोद द्वारा संबंधित महिला यात्री से संपर्क कर पर्स लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds